हमारे राष्ट्रीय त्योहार संकेत बिंदु:
- त्योहारों का देश भारत
- राष्ट्रीय त्योहारों का स्वरूप
- राष्ट्रीय त्योहारों के नाम
- त्योहारों को मनाने के कारण
- त्योहारों को मनाने के तरीके
- राष्ट्रीय त्योहार मनाने के उद्देश्य।
आप अधिक अनुच्छेद लेखन, लेख, घटनाओं, आयोजन, लोग, खेल, प्रौद्योगिकी और अधिक पढ़ सकते हैं।
हमारे राष्ट्रीय त्योहार पर अनुच्छेद लेखन | Paragraph on National Festivals of India in Hindi
भारत के राष्ट्रीय त्योहार पर निबंध – Essay on National Festivals of India in Hindi
उत्सव मनाना मानव का जन्मजात स्वभाव है। यह स्वभाव पर्व और त्योहारों के मनाने के रूप में ही प्रत्यक्ष रूप से व्यजित होता है। पर्व और त्योहार किसी भी देश की आंतरिक ऊर्जा, आनंद की भावना और जीवन की जीवंतता के परिचायक होते हैं, पर कुछ ऐसे पर्व और त्योहार भी हैं, जिन्हें सारा राष्ट्र एक साथ मिलकर मनाता है। ऐसे त्योहारों को ही राष्ट्रीय त्योहार कहा गया है। गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं। गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को स्वतंत्र भारत का संविधान लागू होने की याद में धूमधाम से मनाया जाता है।
राष्ट्रपति भवन के बाहर राजपथ पर राष्ट्रपति द्वारा तीनों सेनाओं आदि से सलामी लेना, परेड, अनेक प्रकार की भव्य झाँकियाँ और प्रदर्शन, रात को विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम दीपावली और आतिशबाज़ी इसकी प्रमुख विशेषताएँ हैं। 15 अगस्त सन् 1947 के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ, जिसकी याद में प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रध्वज फहराना, इसे सलामी देना तथा देश को संबोधित आदि इस त्योहार की प्रमुख गतिविधियाँ और विशेषताएँ हैं।
2 अक्टूबर महात्मा गाँधी का जन्म दिवस है। यह दिन उस महान विभूति को अपनी श्रद्धांजलि देने स्वरूप मनाया जाता है जिसने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व लुटा दिया। इन सभी त्योहारों का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और आंतरिक आनंद का भाव उजागर करना तो है ही, यह स्मरण रखना भी है कि मानवता, राष्ट्रीयता और उसकी स्वाधीनता से बड़ी कोई चीज़ नहीं।