Contents
आप अधिक संवाद लेखन, लेख, घटनाओं, आयोजन, लोग, खेल, प्रौद्योगिकी और अधिक पढ़ सकते हैं।
कुछ पुरुष और स्त्री के बीच संवाद (Samvad Lekhan Kuch Purush aur Stree ke Beech) | Dialogue Writing In Hindi Topics
संवाद लेखन की परिभाषा
मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में परस्पर व्यवहार करने के लिए वह अधिकतर बातचीत का सहारा लेता है। यह बातचीत दो-तीन या अधिक व्यक्तियों के बीच हो सकती है। बातचीत को हम संवाद भी कहते हैं। यह संवाद (बातचीत) आमने-सामने भी हो सकता है और फोन के माध्यम से भी।
दो, तीन या अधिक व्यक्तियों की परस्पर बातचीत को ज्यों का त्यों लिखना संवाद-लेखन कहलाता है। संवाद व्यक्तियों के नाम लिखकर उनके द्वारा बोली गई बात को (ज्यों-का-त्यों) उसी रूप में लिख दिया जाता है।
संवाद-लेखन अपने आप में एक साहित्यिक विधा का रूप लेता जा रहा है। चलचित्रों, नाटकों तथा एकल अभिनय में भी संवाद महत्त्वपूर्ण होते हैं। किसी भी प्रसंग, घटना या कहानी के लिए संवाद लिखते समय निम्नलिखित बिंदुओं को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
संवाद लेखन की बिंदुओं
- संवाद में प्रभावशाली, सरल और रोचक भाषा का प्रयोग होना चाहिए।
- विचारों को तर्कसम्मत रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।
- देश काल और व्यक्ति के अनुरूप संवाद की शब्दावली एवं भाषा का चयन करना चाहिए।
- संवाद में स्वाभाविक प्रवाह बना रहना चाहिए।
- संवाद छोटे व रोचक होने चाहिए।
- कहानी या घटना को आगे ले जाने वाले होने चाहिए।
- उचित मुहावरों व शब्दों का प्रयोग होना चाहिए।
- चरित्र को बखूबी प्रस्तुत करने वाले होने चाहिए। आइए संवाद-लेखन के कुछ उदाहरण देखें
संवाद लेखन के उदाहरण
Samvad Lekhan in Hindi Between Kuch Purush aur Stree
पहला पुरुष: (सिर हिलाकर) पानी अभी तक नहीं आया। क्या होगा प्रभु!
पहली स्त्री: राजा के आदमी कहते हैं कि पीने का पानी खत्म होने को है।
दूसरा पुरुष: और खेती को सींचने वाली नहरें भी तो सूख गई हैं।
दूसरी स्त्री: ताल ही सूख गया तो नहरें कैसे चलेंगी?
पहला पुरुष: नहरें नहीं चलेगी तो खेत सूख जाएँगे।
दूसरा पुरुष: ताल है तो नहरें हैं।
पहली स्त्री: नहरें हैं तो खेत हैं। खेत हैं तो अन्न है।
पहला पुरुष: ताल है तो बिजली है। बिजली है तो कारखाने हैं।
दूसरा पुरुष: न खेत, न कारखाने।
दूसरी स्त्री: न पानी, न बिजली।
पहली स्त्री: इसका मतलब भूख-प्यास।
पहला पुरुष: इसका मतलब मौत। (सब एक-दूसरे को देखते हैं, फिर एक साथ बोलते हैं।)
सब: ताल के सूखने का मतलब है कि मौत हम सबको खा जाएगी। हम सब मर जाएँगे।