• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

CBSE Tuts

CBSE Maths notes, CBSE physics notes, CBSE chemistry notes

  • NCERT Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 English Flamingo and Vistas
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • NCERT Books Free Download
  • TS Grewal
    • TS Grewal Class 12 Accountancy Solutions
    • TS Grewal Class 11 Accountancy Solutions
  • CBSE Sample Papers
  • NCERT Exemplar Problems
  • English Grammar
    • Wordfeud Cheat
  • MCQ Questions

Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan

Contents

Learning Deepakam Class 6 Solutions and Class 6 Sanskrit Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan संस्कृत वर्णमाला कक्षा 6 makes it easier for students to improve their writing skills.

Varn Viched in Sanskrit Class 6

Varn Sanyojan in Sanskrit Class 6

Sanskrit Varnamala for Class 6 – Varn Viyog Sanskrit Mein Class 6

वर्णमाला

परिभाषा (Definitions) : ध्वनियों तथा वर्णों के और टुकड़े नहीं किए जा सकते। अतः भाषा की सबसे छोटी मौखिक इकाई ध्वनि” तथा इसके लिखित रूप को ‘वर्ण’ कहते हैं; जैसे- क् न् ज् ल् स् आदि । दूसरे शब्दों में “मौखिक ध्वनियों” को व्यक्त करने वाले चिह्न “वर्ण” कहलाते हैं।

वर्ण अथवा वर्णमाला के भेद-अक्षर दो प्रकार के होते हैं :

(क) स्वर
(ख) व्यंजन ।

(क) स्वराः (Vowels) (स्वर) – जिन अक्षरों का उच्चारण स्वतन्त्र रूप से हो, उन्हें ‘स्वर’ कहते हैं। जैसे- अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, लृ, ए, ऐ, ओ, औ। ये संख्या में तेरह (13) होते हैं।

उच्चारण के आधार पर स्वरों के तीन भेद हैं-
(i) ह्रस्व स्वर,
(ii) दीर्घ स्वर,
(iii) प्लुत स्वर।

(i) ह्रस्व स्वर – जिन स्वरों के उच्चारण में कम से कम समय लगे, उन्हें ‘ह्रस्व स्वर’ कहते हैं। जैसे-अ, इ, उ, ऋ, लृ । इन्हें मूल स्वर भी कहते हैं ।

(ii) दीर्घ स्वर – जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से दुगना समय लगे उन्हें ‘दीर्घ स्वर’ कहते हैं। जैसे – आ, ई, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ । इन्हें संधि या संयुक्तस्वर भी कहते हैं।

(iii) प्लुत स्वर-जिन स्वरों के उच्चारण में ह्रस्व स्वर से तीन गुना समय लगता है, उसे प्लुत स्वर कहते हैं । जैसे- ओ३म् ! देवदत्त३ ! कृष्ण३ ! हे राम३ !

व्याकरण की दृष्टि में स्वर के अन्य दो भेद भी होते हैं-

(i) सन्धि (संयुक्त) स्वर – ‘ ए ऐ ओ औ’ ये अक्षर दो भिन्न स्वरों के संयोग से बने हैं, अतः इन्हें ‘सन्धि (संयुक्त) स्वर’ भी कहते हैं। इनके उच्चारण में भी दीर्घ स्वर जितना समय लगता है। इस प्रकार निम्नलिखित सन्धि स्वर दो भिन्न स्वरों से बनते हैं। जैसे-
Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan 1

(ii) मूल स्वर – वे स्वर हैं, जो अखंड है अर्थात् इनके और अन्य खंड (टुकड़े) नहीं किए जा सकते है। जैसे- अ, इ, ऊ, ॠ।

(ख) व्यञ्जन (Consonants) – व्यञ्जन स्वतन्त्र नहीं बोले जा सकते। इन्हें उच्चारण करने के लिए स्वरों का सहारा लेना पड़ता है। स्वरों से रहित व्यञ्जनों को ‘हल्’ कहते हैं। क् से ह् तक के वर्णों का यही मूल रूप है। जैसे – क्, ख्, ग्, घ्, ङ्, च्, छ्, ज्, झ्, ञ् आदि ।
हल् का चिह्न-व्यञ्जनों के नीचे लगे (्) इस चिह्न को ‘हल्’ कहते हैं | इसका चिह्न खेती (कृषि) में प्रयोग आने वाले उपकरण हल् के समान होता है। हल् का चिह्न (्) स्वर लगने पर हट जाता है। जैसे-

  • क् + अ = क
  • क् + आ = का

व्यञ्जनों का वर्गीकरण -क् से म् तक 25 व्यञ्जनों को 5-5 वर्गों के समूह में बाँटा गया है और क, च, ट, त, प-इन वर्णों के साथ ‘वर्ग’ शब्द लगकर पाँच वर्ग बन जाते हैं। वे वर्ग अपने पाँच वर्णों का ज्ञान कराते हैं। जैसे-

Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan 3

विशेष : क् से म् तक के 25 व्यंजनों को वर्गीय या स्पर्श व्यंजन कहते हैं। प्रत्येक वर्ग के अंतिम अक्षर को नासिकक्य व्यंजन भी कहते हैं।
य्, र्, ल्, व्–ये अन्तःस्थ और श्, ष् स् ह्- ये चार वर्ण ‘ऊष्म’ कहलाते हैं।

संयुक्त व्यञ्जन :

Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan 5

अक्षर (व्यञ्जन + स्वर)
Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan 6

*1 *2 *3 (क्ष्, ञ्, ज्ञ्) इन तीनों संयुक्त व्यञ्जनों के ये ही लिपिचिह्न हैं। इनके वर्गों को पृथक्-पृथक् करके नहीं लिखा जा सकता है। इसलिए कुछ विद्वान इन्हें स्वतन्त्र रूप से व्यञ्जन मानकर व्यञ्जनों की संख्या 33 + 3 = 36 मानते हैं।

वर्ण वियोग संस्कृत Class 6

Sanskrit Varnamala Class 6 Worksheet

अभ्यास

बहुविकल्पीय प्रश्नाः

अधोलिखितेषु बहुविकल्पीय प्रश्नेषु उचितं उत्तराणि चुनित्वा शुद्धं (✓) चिह्न अंकितं कुरु-बहुविकल्पीय प्रश्नों में से उचित उत्तर चुनकर सही (✓) का चिह्न लगाइए-Choose the suitable answer of the following MCQ tick the right (✓) sign-

प्रश्न 1.
मूलस्वरे चिनुत ।
(क) ए
(ख) आ
(ग) इ
(घ) य्
उत्तर:
(ग) इ

प्रश्न 2.
दीर्घस्वर चिनुत ।
(क) औ
(ख) ऋ
(ग) लु
(घ) अ
उत्तर:
(क) औ

प्रश्न 3.
स्वरं चिनुत ।
(क) र्
(ख) ल्
(ग) श्
(घ) ओ
उत्तर:
(घ) ओ

प्रश्न 4.
स्वरयुक्त व्यञ्जनं चिनुत ।
(क) ख्
(ख) ग्
(ग) घ
(घ) ङ्
उत्तर:
(ग) घ

प्रश्न 5.
स्वररहितं व्यञ्जन चिनुत ।
(क) शी / ष
(ख) से / हु
(ग) क्त्
(घ) श्र
उत्तर:
(ग) क्त्

प्रश्न 6.
ह्रस्वस्वराः कति सन्ति ।
(क) चत्वारः
(ख) दश
(ग) अष्ट
(घ) त्रिंशत्
उत्तर:
(क) चत्वारः

प्रश्न 7.
व्यञ्जनानि कति सन्ति ।
(क) पञ्च
(ख) द्वौ
(ग) त्रयस्त्रिंशत्
(घ) त्रिंशत्
उत्तर:
(ग) त्रयस्त्रिंशत्

प्रश्न 8.
दीर्घस्वराः कति सन्ति ।
(क) पञ्च
(ख) अष्ट
(ग) त्रिंशत्
(घ) दश
उत्तर:
(ख) अष्ट

प्रश्न 9.
“प्, ल्, न्, ण्” कीदृशः वर्णः ?
(क) दीर्घः
(ख) ह्रस्वः
(ग) स्वरः
(घ) व्यञ्जनम्
उत्तर:
(घ) व्यञ्जनम्

प्रश्न 10.
“आ, ओ” कीदृशः वर्णः ?
(क) विसर्ग:
(ख) ह्रस्वस्वर:
(ग) दीर्घस्वरः
(घ) व्यञ्जनम्
उत्तर:
(ग) दीर्घस्वरः

लिखित :

1. स्वर और व्यञ्जन अलग-अलग कीजिए ।
इ, ऐ, च्, फ्, ओ, ग्, व्, न्, ह्, अ, क्, त्, म्, आ, ञ्।
2. संयुक्त व्यञ्जनों का उच्चारण कीजिए ।
3. व्यञ्जन क्या और कौन-कौन से होते हैं ?
4. ह्रस्व स्वर और दीर्घ स्वर कौन-कौन से होते हैं ?
5. व्यञ्जन कितने प्रकार के होते हैं?

Primary Sidebar

NCERT Exemplar problems With Solutions CBSE Previous Year Questions with Solutoins CBSE Sample Papers
  • The Summer Of The Beautiful White Horse Answers
  • Job Application Letter class 12 Samples
  • Science Lab Manual Class 9
  • Letter to The Editor Class 12 Samples
  • Unseen Passage For Class 6 Answers
  • NCERT Solutions for Class 12 Hindi Core
  • Invitation and Replies Class 12 Examples
  • Advertisement Writing Class 11 Examples
  • Lab Manual Class 10 Science

Recent Posts

  • Landforms and Life Class 6 Notes Social Science Chapter 3
  • The Tiger King Class 12 Questions And Answers NCERT
  • Chitra Varnan in Sanskrit Class 6 with Answers चित्र वर्णन
  • Sanskrit Samvad Lekhan Class 6 संवाद लेखन
  • Sanskrit Patra Lekhan Class 6 पत्र लेखन
  • Sanskrit Anuched Lekhan Class 6 अनुच्छेद लेखन
  • Ashuddhi Sanshodhan in Sanskrit Class 6 शुद्ध अशुद्ध वाक्य
  • Sanskrit Anuvad Class 6 – Anuvad in Sanskrit Class 6
  • Pratyay in Sanskrit Class 6 प्रत्यय
  • Avyay in Sanskrit Class 6 with Sentences अव्ययपदानि
  • Dhaturupani in Sanskrit Class 6 धातुरूपाणि
  • Sarvanam in Sanskrit Class 6 सर्वनाम
  • Shabd Roop in Sanskrit Class 6 शब्द रूप
  • Ling, Vachan, Purush in Sanskrit Class 6 लिङ्ग वचनम् पुरुषः
  • Class 6 Sanskrit Varnamala, Varn Viched Viyog, Varn Sanyojan

Footer

Maths NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 12 Maths
NCERT Solutions for Class 11 Maths
NCERT Solutions for Class 10 Maths
NCERT Solutions for Class 9 Maths
NCERT Solutions for Class 8 Maths
NCERT Solutions for Class 7 Maths
NCERT Solutions for Class 6 Maths

SCIENCE NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 12 Physics
NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
NCERT Solutions for Class 11 Physics
NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
NCERT Solutions for Class 10 Science
NCERT Solutions for Class 9 Science
NCERT Solutions for Class 7 Science
MCQ Questions NCERT Solutions
CBSE Sample Papers
NCERT Exemplar Solutions LCM and GCF Calculator
TS Grewal Accountancy Class 12 Solutions
TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions