• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

CBSE Tuts

CBSE Maths notes, CBSE physics notes, CBSE chemistry notes

  • NCERT Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 English Flamingo and Vistas
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • NCERT Books Free Download
  • TS Grewal
    • TS Grewal Class 12 Accountancy Solutions
    • TS Grewal Class 11 Accountancy Solutions
  • CBSE Sample Papers
  • NCERT Exemplar Problems
  • English Grammar
    • Wordfeud Cheat
  • MCQ Questions

NCERT Solutions for Class 7 Hindi बाल महाभारत कथा

Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 7 Hindi बाल महाभारत कथा was designed by our team of subject expert teachers.

बाल महाभारत कथा NCERT Solutions for Class 7 Hindi

प्रश्न-अभ्यास

प्रश्न 1.
गंगा ने शांतनु से कहा, “राजन्! क्या आप अपना वचन भूल गए?” तुम्हारे विचार से शांतनु ने गंगा को क्या वचन दिया होगा? ।
उत्तर:
मेरे विचार से शांतनु ने गंगा को यह वचन दिया होगा कि तुम अपनी इच्छानुसार कार्य करने के लिए स्वतंत्र रहोगी। तुम्हारे द्वारा किए गए किसी भी अच्छे या बुरे काम में, मैं हस्तक्षेप नहीं करूँगा। यदि मैं हस्तक्षेप करता हूँ तो तुम अपने पिता के घर आने के लिए स्वतंत्र रहोगी।

प्रश्न 2.
महाभारत के समय में राजा के बड़े पुत्र को अगला राजा बनाने की परंपरा थी। इस परंपरा को ध्यान में रखते हुए बताओ कि तुम्हारे अनुसार किसे राजा बनाया जाना चाहिए था-युधिष्ठिर या दुर्योधन को? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।
उत्तर:
मेरे विचार से युधिष्ठिर को ही राजा बनाया जाना चाहिए था। क्योंकि जन्मांध धृतराष्ट्र को राजा नहीं बनाया जा सकता था। इसलिए उनके स्थान पर पांडु राजा बनाए गए। पांडु की मृत्यु असमय हो गई तब पांडव उम्र में छोटे थे, इसलिए धृतराष्ट्र ने राज सँभाला। युधिष्ठिर के बड़े हो जाने पर धृतराष्ट्र का कर्त्तव्य बनता है कि युधिष्ठिर को राजा बना दें।

प्रश्न 3.
महाभारत के युद्ध को जीतने के लिए कौरवों और पांडवों ने अनेक कार्य किए। तुम्हें दोनों के · प्रयासों में जो उपयुक्त लगे हों उनके कुछ उदाहरण दो।
उत्तर:
कौरवों और पांडवों द्वारा किए गए अनेक प्रयासों में – मुझे निम्नलिखित उपयुक्त लगे –

  • दोनों ही दलों द्वारा अपनी सेना को टुकड़ों में बाँट कर ” उनका नायक नियुक्त किया जाना।
  • सेना का एक सेनापति बनाया, जिसके आदेश का सभी के द्वारा पालन किया जाना।
  • निहत्थों पर वार न किया जाना।
  • अपनी प्रतिज्ञा तथा वचनों का मरते समय तक पालन करना।
  • सूर्यास्त के बाद युद्ध बंद कर देना।
  • अपने ही समान बलशाली योद्धा से युद्ध करना। ..

प्रश्न 4.
तुम्हारे विचार से महाभारत के युद्ध को कौन रुकवा सकता था? कैसे?
उत्तर:
मेरे विचार से महाभारत का युद्ध कर्ण रुकवा सकता था। कर्ण ही दुर्योधन का दाहिना हाथ था। उसी के बल पर दुर्योधन दम भरता था। दुर्योधन, कर्ण का कहा मानता था। यदि कर्ण दुर्योधन को समझाता तो वह जरूर कर्ण की बात मान जाता।

प्रश्न 5.
इस पुस्तक में से कोई पाँच मुहावरे चुनकर उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर:
मुहावरे – मुहावरों का वाक्य – प्रयोग
ठोकरें खाना – नौकरी छूट जाने के कारण गौरव दर – दर की ठोकरें खा रहा है।
हृदय पिघलना – सर्दी से ठिठुरते भिखारी को देख मोहन का दिल पिघल गया और उसने उसे कंबल दे दिया।।
काम तमाम होना – गाँववालों की पिटाई से चोर का काम तमाम हो गया।
दंग रह जाना – जादूगर का खेल देखकर दर्शक दंग रह गए।
ताड़ जाना – तुम्हारा रंग – ढंग देखकर ही मैंने ताड़ लिया था कि मेरे पास रुपए माँगने आ रहे हो।

प्रश्न 6.
महाभारत में एक ही व्यक्ति के एक से अधिक नाम दिए गए हैं। बताओ, नीचे लिखे नाम किसके हैं?
पृथा, गांगेय, राधेय, देवव्रत, वासुदेव, कंका
उत्तर:
पृथा – कुंती
गांगेय – भीष्म
राधेय – कर्ण
सैरंध्री – द्रौपदी
वासुदेव – श्रीकृष्ण
कंक – युधिष्ठिर

प्रश्न 7.
इस पुस्तक में भरतवंश की वंशावली दी गई है। तुम भी अपने परिवार की ऐसी ही एक वंशावली तैयार करो। इस कार्य के लिए तुम अपने माता-पिता या अन्य बड़े लोगों से मदद ले सकते हो।
उत्तर:
छात्र अपने माता-पिता तथा बड़े लोगों की मदद से स्वयं करें।

प्रश्न 8.
तुम्हारे अनुसार महाभारत कथा में किस पात्र के साथ सबसे अधिक अन्याय हुआ और क्यों?
उत्तर:
मेरे विचार से सबसे ज्यादा अन्याय अंबा के साथ हुआ, क्योंकि वह सौभदेश के राजा शाल्व से प्रेम करती थी और उसे अपना पति मान चुकी थी। भीष्म उस तथा उसकी बहनों को स्वयंवर से उठा लाए थे। अंबा के मन की बात जानकर भीष्म ने उसे शाल्व के पास भेज दिया, पर शाल्व ने उससे विवाह करने से मना कर दिया। अंत में उसने वन में तपस्या आरंभ की और अपना स्त्री-रूप बदल कर पुरुष-रूप अपना लिया। इस प्रकार वह (अंबा) अपने जीवन में तनिक भी सुख न पा सकी।

प्रश्न 9.
महाभारत के युद्ध में किसकी जीत हुई? (याद रखो इस युद्ध में दोनों पक्षों के लाखों वीर मारे गए थे।)
उत्तर:
यूँ तो युद्ध के अंत में पांडवों की जीत हुई; लेकिन युद्ध में मरे लाखों वीरों तथा कुरुवंश का सर्वनाश देखकर यही लगता है कि ऐसी जीत से क्या फायदा। इस जीत से स्वयं युधिष्ठिर भी दुखी थे। वे प्रायश्चित करने वन जाना चाहते थे। यह ऐसी जीत थी, जिससे खुशी कम दुख ज्यादा मिले।

प्रश्न 10.
तुम्हारे विचार से महाभारत की कथा में सबसे अधिक वीर कौन था/थी? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।
उत्तर:
महाभारत की कथा में अनेक वीर ऐसे थे जो – अत्यंत पराक्रमी, बलवान तथा कुशल योद्धा थे। वे अपने युद्ध कौशल से युद्ध का परिणाम बदलने की क्षमता रखते थे। इनमें द्रोणाचार्य, भीष्म, अर्जुन, कर्ण, भीम, विराट आदि प्रमुख थे। – मेरे विचार से इन सभी में महारथी और ब्रह्मचारी भीष्म सबसे अधिक वीर थे। यदि युद्ध में शिखंडी को आगे कर ………. अर्जुन बाण न मारते तो उन्हें पराजित कर पाना असंभव था। घायल भीष्म शर-शैय्या पर भी छः माह तक जीवित रहे थे।

प्रश्न 11.
यदि तुम युधिष्ठिर की जगह होते तो यक्ष के प्रश्नों का क्या उत्तर देते?
उत्तर:
प्रश्न – मनुष्य का साथ कौन देता है?
उत्तर:
साहस मनुष्य का साथ देता है।

प्रश्न – कौन सा शास्त्र (विद्या) है, जिसका अध्ययन करके मनुष्य बुद्धिमान बनता है।
उत्तर:
धर्म और ज्ञान की पुस्तकें पढ़कर मनुष्य बुद्धिमान बन सकता है।

प्रश्न – भूमि से भारी कौन-सी चीज़ है?
उत्तर:
माँ।

प्रश्न – आकाश से भी ऊँचा कौन है?
उत्तर:
पिता।

प्रश्न – हवा से तेज़ चलने वाला कौन है?
उत्तर:
फोन पर की गई बातें या मन की कल्पनाएँ।

प्रश्न – घास से भी तुच्छ चीज़ क्या है?
उत्तर:
दूसरों का धन।

प्रश्न – विदेश जाने वाले का साथी कौन होता है?
उत्तर:
ज्ञान या गुण।

प्रश्न – घर ही में रहने वाले का साथी कौन होता है?
उत्तर:
पत्नी।

प्रश्न – मरणासन्न व्यक्ति का मित्र कौन होता है?
उत्तर:
डाक्टर, जो उसकी जान बचा सके।

प्रश्न – बरतनों में सबसे बड़ा कौन-सा है?
उत्तर:
समुद्र।

प्रश्न – सुख क्या है?
उत्तर:
दूसरों के दुख कम करने के लिए किया गया त्याग।

प्रश्न – किसके छूट जाने पर मनुष्य सर्वप्रिय बन जाता है?
उत्तर:
लालच और घमंड।

प्रश्न – किस चीज के खो जाने पर दुख नहीं होता?
उत्तर:
लालच और क्रोध।

प्रश्न – किस चीज को गँवाकर मनुष्य धनी बनता है?
उत्तर:
लोभ को।

प्रश्न – बताओ कि किसी का ब्राह्मण होना किस बात पर निर्भर करता है? उसके जन्म पर, विद्या पर, शील-स्वभाव पर।
उत्तर:
शील-स्वभाव पर।

प्रश्न – संसार में सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है?
उत्तर:
मृत्यु के समय खाली हाथ जाने को जानकर भी किसी भी तरह से अधिकाधिक धन कमाना।

प्रश्न 12.
महाभारत के कुछ पात्रों द्वारा कही गई बातें नीचे दी गई हैं। इन बातों को पढ़कर उन पात्रों के बारे में तुम्हारे मन में क्या विचार आते हैं –
(क) शांतनु ने केवटराज से कहा, “जो मांगोगे दूंगा, यदि वह मेरे लिए अनुचित न हो।”
उत्तर:
इन बातों को पढ़कर मेरे मन में यह विचार आता है कि उस समय राजाओं को जो भी पसंद आ जाता था, वे उसे पाने के लिए कोई भी तरीका अपना सकते थे। वे अपने धन का प्रभाव डालने से भी नहीं चूकते थे, लेकिन अपनी राजोचित छवि या मर्यादा का भी ध्यान रखते थे।

(ख) दुर्योधन ने कहा, “अगर बराबरी की बात है, तो मैं आज ही कर्ण को अंगदेश का राजा बनाता हूँ।”
उत्तर:
यहाँ भी दुर्योधन अर्जुन से मुकाबला करने पर स्वयं को अक्षम पाने पर वह कर्ण को अंगदेश का राजा बना देता है, जिससे कर्ण, अर्जुन का मुकाबला कर सके। इस तरह दुर्योधन का मनोरथ पूरा हो सके।।

(ग) धृतराष्ट्र ने दुर्योधन से कहा, “बेटा, मैं तुम्हारी भलाई के लिए कहता हूँ कि पांडवों से वैर न करो। वैर दुख और मृत्यु का कारण होता है।”
उत्तर:
वृद्ध तथा विवश धृतराष्ट्र पिता होने के कारण दुर्योधन (पुत्र) की भलाई के बारे में चिंतित हो रहे हैं। वे अपने पुत्रों तथा कुल का विनाश नहीं देखना चाहते हैं। वे दुर्योधन से पांडवों के प्रति वैर-भाव का त्याग कर युद्ध न करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

(घ) द्रौपदी ने सारथी प्रातिकामी से कहा, “रथवान! जाकर उस हारने वाले जुए के खिलाड़ी से पूछो कि पहले वह अपने को हारे थे या मुझे।”
उत्तर:
इससे द्रौपदी की उस मनः स्थिति का पता चल रहा है, जिसमें वह सोच रही है कि क्या आदमी, आदमी को जुए के दाँव पर लगाकर हार सकता है? क्या वह स्वयं को भी हार चुका है? क्या वह जुए के खेल के वशीभूत होकर इस तरह का अविवेकपूर्ण निर्णय ले सकता है।

प्रश्न 13.
युधिष्ठिर ने आचार्य द्रोण से कहा, “अश्वत्थामा मारा गया, मनुष्य नहीं, हाथी।” युधिष्ठिर सच बोलने के लिए प्रसिद्ध थे। तुम्हारे विचार से उन्होंने द्रोण से सच कहा था या झूठ? अपने उत्तर का कारण भी बताओ।
उत्तर:
युधिष्ठिर ने आचार्य द्रोण से कहा, “अश्वत्थामा मारा गया, मनुष्य नहीं हाथी।” बिल्कुल सत्य कहा था। उसका कारण यह है कि उन्होंने अश्वत्थामा नामक हाथी को मारने के बाद ऐसा कहा था। यह अलग बात है कि उसका प्रभाव द्रोणाचार्य पर कुछ अलग ही पड़ा क्योंकि उन्होंने पूरा कथन नहीं सुना था।

प्रश्न 14.
महाभारत के युद्ध में दोनों पक्षों को बहुत हानि पहुँची। इस युद्ध को ध्यान में रखते हुए युद्धों के कारणों और परिणामों के बारे में कुछ पंक्तियाँ लिखो। शुरुआत हम कर देते हैं
(1) युद्ध में दोनों पक्षों के असंख्य सैनिक मारे जाते हैं। .
(2) ……………
(3) ……………
(4) ……………
(5) ……………
(6) ……………
उत्तर:
(1) युद्ध में दोनों पक्षों के असंख्य सैनिक मारे जाते हैं।
(2) युद्ध से किसी का फायदा नहीं होता।
(3) युद्ध में अपार जन-धन की हानि होती है।
(4) युद्ध में अनेक महिलाएँ विधवा तथा बच्चे अनाथ हो जाते हैं।
(5) भयंकर महामारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो जाता है।
(6) मानवीय संबंधों का कोई महत्त्व नहीं रह जाता है। अर्थात् भाई-भाई की, पिता-पुत्र की एवं पुत्र-पिता की हत्या करने से नहीं चूकते हैं। गुरु का शिष्य से, अपनों का अपनों से अपनत्व समाप्त हो जाता है।

प्रश्न 15.
मान लो तुम भीष्म पितामह हो। अब महाभारत की कहानी अपने शब्दों में लिखो। जो घटनाएँ तुम्हें ज़रूरी न लगें, उन्हें तुम छोड़ सकते हो।
उत्तर:
महाभारत की कथा अपने शब्दों में महाराजा शांतनु की मृत्यु के उपरान्त विचित्रवीर्य फिर पांडु हस्तिनापुर के सिंहासन पर बैठे। अपनी एक भूल का प्रायश्चित करने पांडु जंगल में गए. जहाँ उनकी पत्नी कुंती और माद्री से युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल और सहदेव का जन्म हुआ। पाँचों पुत्र पांडव अत्यंत प्रखर बुद्धिवाले, वीर तथा साहसी थे।

उनके ताऊ धृतराष्ट्र के सौ पुत्र थे जिन्हें कौरव कहा जाता था। कौरव हमेशा पांडवों से जलते तथा ईर्ष्या रखते थे। कौरवों ने छल से जुए के खेल में पांडवों का राज्य छीन लिया। पांडवों को तेरह वर्ष का वनवास बिताना पड़ा। वनवास से लौटकर पांडवों ने कौरवों को युद्ध में हराया जिसमें सारे कौरव मारे गए। छत्तीस वर्षों तक राज्य करने के बाद पोते परीक्षित को राज्य सौंपकर पांडव द्रौपदी सहित हिमालय की ओर तपस्या करने चले गए।

प्रश्न 16.
(क) द्रौपदी के पास एक ‘अक्षयपात्र’ था जिसका भोजन समाप्त नहीं होता था। अगर तुम्हारे पास ऐसा ही एक पात्र हो तो तुम क्या करोगे?
उत्तर:
अगर ऐसा ‘अक्षयपात्र’ मेरे पास होता तो मैं अन्य . लोगों को खिलाने में बच्चों और अशक्त वृद्धों को प्राथमिकता देता। हाँ गरीब, श्रमिक, मरीजों, मजदूरों को भी खिलाता, पर यह प्रमाणित हो जाए कि वे मेहनत का काम करके आ रहे हैं। अन्यथा मुफ्त की खाने की आदत उन्हें आलसी और निकम्मा बना देगी और समाज पतनोन्मुख होता चला जाएगा।

(ख) यदि ऐसा कोई पात्र तुम्हारे स्थान पर तुम्हारे मित्र के पास हो तो तुम क्या करोगे?
उत्तर:
ऐसा पात्र मेरे मित्र के पास होने पर मैं उससे कहता कि वह ऐसे लोगों को उससे भोजन कराए जो किन्हीं कारणों से अपने लिए भोजन की व्यवस्था नहीं कर सकते हैं। इसके लिए वह ऐसे लोगों से कोई पैसा न वसूले।

प्रश्न 17.
नीचे लिखे वाक्यों को पढ़ो। सोचकर लिखो कि जिन शब्दों के नीचे रेखा खींची है, उनका अर्थ क्या हो सकता है?
(क) गंगा के चले जाने से शांतनु का मन विरक्त हो गया।
(ख) द्रोणाचार्य ने द्रुपद से कहा-“जब तुम राजा बन गए तो ऐश्वर्य के मद में आकर तुम मुझे भूल गए।”
(ग) दुर्योधन ने धृतराष्ट्र से कहा-“पिता जी, पुरवासी तरह-तरह की बातें करते हैं।”
(घ) स्वयंवर मंडप में एक वृहदाकार धनुष रखा हुआ था।
(ङ) चौसर का खेल कोई हमने तो ईजाद किया नहीं।
उत्तर:
(क) विरक्त-मोह-माया, भोग-विलास आदि से दूर।
(ख) मद-गर्व, घमंड, अभिमान।
(ग) पुरवासी-राज्य में रहने वाले।
(घ) वृहदाकार-वृहद् + आकार (बड़े आकार वाला)
(ङ) ईजाद-आविष्कार, खोज।

प्रश्न 18.
लाख के भवन से बचने के लिए विदुर ने युधिष्ठिर को सांकेतिक भाषा में सीख दी थी। आजकल गुप्त भाषा का इस्तेमाल कहाँ-कहाँ होता होगा? तुम भी अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गुप्त भाषा बना सकते हो। इस भाषा को केवल वही समझ सकेगा, जिसे तुम यह भाषा सिखाओगे। ऐसी ही एक भाषा बनाकर अपने दोस्त को एक संदेश लिखो।
उत्तर:
गुप्त भाषा का इस्तेमाल आजकल गुप्तचर सेवाओं, दुश्मनों के बारे में रक्षा सेनानियों को सूचनाएँ देने, जासूसी करने या करवाने, व्यापारी आपस में सामान का दाम तय करने, दलाल अपना कमीशन तय करने, बच्चे कोई खेल खेलते समय कभी-कभी, कक्षा से निकलने की सूचना अन्य छात्र को देते समय, माँ-बाप को बिना बताए खेलने जाने के लिए दोस्तों के बीच में, चोर चोरी करने के समय भी कभी-कभी करते हैं। ऐसी ही एक भाषा बनाकर दोस्त को संदेश लिखना संकेत –
NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant बाल महाभारत कथा image - 1
मैं अपने मित्र को यह संदेश देना चाहता हूँ-
DEAR ATUL. COME TO GAZIYABAD.  WE SHALL GO TO SEE THE TAJ MAHAL ON SUNDAY.  YOUR LOVING BROTHER SHALESH MAURYA
इसे गुप्त भाषा में इस प्रकार लिखेंगे –
NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant बाल महाभारत कथा image - 2

प्रश्न 19.
महाभारत कथा में तुम्हें जो कोई प्रसंग बहुत अच्छा लगा हो, उसके बारे में लिखो। यह भी बताओ कि वह प्रसंग तुम्हें अच्छा क्यों लगा?
उत्तर:
महाभारत कथा में अनेक प्रसंग ऐसे हैं जो बहुत अच्छे लगते हैं परंतु मुझे केवटराज और देवव्रत का प्रसंग बहुत ही अच्छा लगता है। इसका कारण यह है कि केवटराज के अप्रत्याशित प्रश्न को पूरा करने का अर्थ था कि देवव्रत अपने भविष्य का बलिदान कर दें, किंतु देवव्रत ने जीवनभर विवाह न कर आजीवन ब्रह्मचारी रहने का प्रण किया। पितृभक्ति का ऐसा सुंदर उदाहरण आज के समय में दुर्लभ है।

प्रश्न 20.
तुमने पुस्तक में पढ़ा कि महाभारत कथा कंठस्थ करके सुनाई जाती रही है। कंठस्थ कराने की क्रिया उस समय इतनी महत्त्वपूर्ण क्यों रही होगी? तुम्हारी ……. समझ से आज के ज़माने में कंठस्थ करने की आदत कितनी उचित है?
उत्तर:
कंठस्थ करने की क्रिया उस समय इतनी महत्त्वपूर्ण रही होगी क्योंकि –

  • कागज़ का आविष्कार नहीं हआ था।
  • लेखन सामग्री आज की तरह सुलभ नहीं थी।
  • छपी पुस्तके उपलब्ध नहीं होती थीं।
  • ज्ञान को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए उसे कंठस्थ करना अति आवश्यक था।
  • शिक्षण की मौखिक पद्धति का प्रयोग किया जाता था। जना शा।

Primary Sidebar

NCERT Exemplar problems With Solutions CBSE Previous Year Questions with Solutoins CBSE Sample Papers
  • The Summer Of The Beautiful White Horse Answers
  • Job Application Letter class 12 Samples
  • Science Lab Manual Class 9
  • Letter to The Editor Class 12 Samples
  • Unseen Passage For Class 6 Answers
  • NCERT Solutions for Class 12 Hindi Core
  • Invitation and Replies Class 12 Examples
  • Advertisement Writing Class 11 Examples
  • Lab Manual Class 10 Science

Recent Posts

  • Understanding Diversity Question Answer Class 6 Social Science Civics Chapter 1 NCERT Solutions
  • Our Changing Earth Question Answer Class 7 Social Science Geography Chapter 3 NCERT Solutions
  • Inside Our Earth Question Answer Class 7 Social Science Geography Chapter 2 NCERT Solutions
  • Rulers and Buildings Question Answer Class 7 Social Science History Chapter 5 NCERT Solutions
  • On Equality Question Answer Class 7 Social Science Civics Chapter 1 NCERT Solutions
  • Role of the Government in Health Question Answer Class 7 Social Science Civics Chapter 2 NCERT Solutions
  • Vital Villages, Thriving Towns Question Answer Class 6 Social Science History Chapter 9 NCERT Solutions
  • New Empires and Kingdoms Question Answer Class 6 Social Science History Chapter 11 NCERT Solutions
  • The Delhi Sultans Question Answer Class 7 Social Science History Chapter 3 NCERT Solutions
  • The Mughal Empire Question Answer Class 7 Social Science History Chapter 4 NCERT Solutions
  • India: Climate Vegetation and Wildlife Question Answer Class 6 Social Science Geography Chapter 8 NCERT Solutions
  • Traders, Kings and Pilgrims Question Answer Class 6 Social Science History Chapter 10 NCERT Solutions
  • Environment Question Answer Class 7 Social Science Geography Chapter 1 NCERT Solutions
  • Understanding Advertising Question Answer Class 7 Social Science Civics Chapter 7 NCERT Solutions
  • The Making of Regional Cultures Question Answer Class 7 Social Science History Chapter 9 NCERT Solutions

Footer

Maths NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 12 Maths
NCERT Solutions for Class 11 Maths
NCERT Solutions for Class 10 Maths
NCERT Solutions for Class 9 Maths
NCERT Solutions for Class 8 Maths
NCERT Solutions for Class 7 Maths
NCERT Solutions for Class 6 Maths

SCIENCE NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 12 Physics
NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
NCERT Solutions for Class 11 Physics
NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
NCERT Solutions for Class 10 Science
NCERT Solutions for Class 9 Science
NCERT Solutions for Class 7 Science
MCQ Questions NCERT Solutions
CBSE Sample Papers
NCERT Exemplar Solutions LCM and GCF Calculator
TS Grewal Accountancy Class 12 Solutions
TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions