Contents
हमें एक ऐसी व्यावहारिक व्याकरण की पुस्तक की आवश्यकता महसूस हुई जो विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का शुद्ध लिखना, पढ़ना, बोलना एवं व्यवहार करना सिखा सके। ‘हिंदी व्याकरण‘ हमने व्याकरण के सिद्धांतों, नियमों व उपनियमों को व्याख्या के माध्यम से अधिकाधिक स्पष्ट, सरल तथा सुबोधक बनाने का प्रयास किया है।
अव्ययीभाव समास (Avyayibhav Samas) की परिभाषा भेद और उदाहरण – Compound Noun Examples in Hindi
अव्ययीभाव समास की परिभाषा
इसमें पहला शब्द प्रधान होता है और समास से जो शब्द बनता है, वह अव्यय होता है। समस्त शब्द के अव्यय रूप में उपस्थित होने के कारण इस समास का नाम अव्ययीभाव पड़ा है। संस्कृत में अव्ययीभाव समास में पूर्वपद अव्यय होता है और उत्तरपद संज्ञा या विशेषण; जैसे : भरपेट, यथासंभव, यथास्थान, यथायोग्य आदि। लेकिन हिंदी समासों में इसके अपवाद स्वरूप पहला पद संज्ञा तथा विशेषण भी देखा गया है; जैसे : हाथों – हाथ (हाथ संज्ञा), हर घड़ी (हर विशेषण)।
अव्ययीभाव समास के अन्य उदाहरण :
आसमुद्र | समुद्रपर्यंत |
आमरण | मरण – पर्यंत |
आजन्म | जन्म से लेकर |
आजानु | जानुओं (घुटनों) तक |
आज्ञानुसार | आज्ञा के अनुसार |
यथाविधि | विधि के अनुसार |
यथाशक्ति | शक्ति के अनुसार |
यथासंभव | जैसा संभव हो |
यथानियम | नियम के अनुसार |
यथामति | मति के अनुसार |
यथाशीघ्र | जितना शीघ्र हो सके |
यथासामर्थ्य | सामर्थ्य के अनुसार |
यथोचित | जितना उचित हो |
प्रत्यक्ष | आँखों के सामने |
प्रतिदिन | दिन-दिन/हर दिन |
प्रत्येक | एक-एक |
प्रतिवर्ष | वर्ष-वर्ष/हर वर्ष |
भरपेट | पेट भरकर |
भरसक | पूरी शक्ति से |
भरपूर | पूरा भरा हुआ |
द्वार | द्वार-हर एक द्वार |
घर | घर-प्रत्येक घर |
रातों | रात-रात ही रात |
बीचों | बीच बीच ही बीच में |
हाथों | हाथ- हाथ ही हाथ में |
साफ | साफ बिल्कुल स्पष्ट |
अनजाने | जाने बिना |
अनुरूप | रूप के योग्य |
बेशक | बिना संदेह |
बखूबी | खूबी के साथ |
बेकाम | काम के बिना |
बाकायदा | कायदे के अनुसार |
बेफायदा | फायदे के बिना |
बेमतलब | मतलब के बिना |
सादर | आदर सहित |
निस्संदेह | संदेह रहित |