हमें एक ऐसी व्यावहारिक व्याकरण की पुस्तक की आवश्यकता महसूस हुई जो विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का शुद्ध लिखना, पढ़ना, बोलना एवं व्यवहार करना सिखा सके। ‘हिंदी व्याकरण‘ हमने व्याकरण के सिद्धांतों, नियमों व उपनियमों को व्याख्या के माध्यम से अधिकाधिक स्पष्ट, सरल तथा सुबोधक बनाने का प्रयास किया है।
द्विगु समास (Dvigu Samas) की परिभाषा भेद और उदाहरण – Numeral Determinative Compound In Hindi Examples
इसमें पहला पद संख्यावाचक होता है तथा किसी समूह विशेष का बोध कराता है; जैसे :
द्विगु समास का उदाहरण
द्विगु | दो गायों का समाहार |
सतसई | सात सौ (दोहों) का समाहार |
त्रिलोक | तीन लोकों का समाहार |
त्रिभुवन | तीन भुवनों (लोकों) का समूह |
नवरत्न | नव रत्नों का समाहार |
पंचवटी | पाँच वटों (वृक्षों) का समाहार |
ङ्केत्रिफला | तीन फलों का समाहार |
अष्टाध्यायी | आठ अध्यायों का समाहार |
सप्ताह | सात दिनों का समूह |
पंचतत्व | पाँच तत्वों का समूह |
चौमासा | चार मासों का समूह |
नवरात्र | नौ रात्रियों का समूह |
दोपहर | दो पहर का समाहार |
दोराहा | दो राहों का समाहार |
चारपाई | चार पैरों का समाहार |
अष्टसिद्धि | आठ सिद्धियों का समाहार |
नवनिधि | नौ निधियों का समाहार |
पंचतंत्र | पाँच तंत्रों का समाहार |
पंजाब | पाँच आबों (नदियों) का समूह |
त्रिवेणी | तीन वेणियों का समाहार |
चतुर्मुख | चार मुखों का समूह |
शताब्दी | शत (सौ) अब्दों (वर्षों) का समाहार |