Contents
हमें एक ऐसी व्यावहारिक व्याकरण की पुस्तक की आवश्यकता महसूस हुई जो विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का शुद्ध लिखना, पढ़ना, बोलना एवं व्यवहार करना सिखा सके। ‘हिंदी व्याकरण‘ हमने व्याकरण के सिद्धांतों, नियमों व उपनियमों को व्याख्या के माध्यम से अधिकाधिक स्पष्ट, सरल तथा सुबोधक बनाने का प्रयास किया है।
द्वन्द्व समास (Dwand Samas) की परिभाषा भेद और उदाहरण – Copulative Compound Examples in Hindi
द्वंद समास की परिभाषा | Dwand Samas ki Paribhasha in Hindi
जिस समस्तपद में दोनों पद प्रधान हों तथा विग्रह करने में दोनों पदों के बीच ‘और’, ‘या’,’तथा’, ‘अथवा’ जैसे योजक शब्दों का प्रयोग हो तो, उसे ‘वंद्व समास’ कहते हैं। द्वंद्व का अर्थ दो या दो से अधिक वस्तुओं का युग्म अर्थात् जोड़ा होता है; जैसे:
द्वंद समास की उदाहरण | Dwand Samas Examples in Hindi
राधा–कृष्ण | राधा और कृष्ण |
राजा–रंक | राजा और रंक |
दाल–रोटी | दाल और रोटी |
राम–लक्ष्मण | राम और लक्ष्मण |
आटा–दाल | आटा और दाल |
दाल–चावल | दाल और चावल |
माँ–बाप | माँ और बाप |
सुख–दुख | सुख और दुख |
छोटा–बड़ा | छोटा और बड़ा |
भला–बुरा | भला और बुरा |
अमीर–गरीब | अमीर और गरीब |
पाप–पुण्य | पाप और पुण्य |
ऊँच–नीच | ऊँच और नीच |
धर्म–अधर्म | धर्म और अधर्म |
जन्म–मरण | जन्म और मरण |
खरा–खोटा | खरा और खोटा |
रात–दिन | रात और दिन |
देश–विदेश | देश और विदेश |
पूर्व–पश्चिम | पूर्व और पश्चिम |
लोभ–मोह | लोभ और मोह |
पृथ्वी–आकाश | पृथ्वी और आकाश |
जल–थल | जल और थल |
नदी–नाले | नदी और नाले |
नर–नारी | नर और नारी |
धनी–मानी | धनी और मानी |
वेद–पुराण | वेद और पुराण |