Contents
हमें एक ऐसी व्यावहारिक व्याकरण की पुस्तक की आवश्यकता महसूस हुई जो विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का शुद्ध लिखना, पढ़ना, बोलना एवं व्यवहार करना सिखा सके। ‘हिंदी व्याकरण‘ हमने व्याकरण के सिद्धांतों, नियमों व उपनियमों को व्याख्या के माध्यम से अधिकाधिक स्पष्ट, सरल तथा सुबोधक बनाने का प्रयास किया है।
क्रिया विशेषण (Kriya Visheshan) की परिभाषा, भेद और उदाहरण | Adverb In Hindi Examples
क्रिया विशेषण की परिभाषा
क्रियाविशेषण संबंधी अनेक अशुद्धियाँ देखने को मिलती हैं। विशेष रूप से इसका अनावश्यक, अशुद्ध, अनुपयुक्त तथा अनियमित प्रयोग भाषा को अशुद्ध बनाता है;
क्रिया विशेषण की उदाहरण
क्रिया विशेषण की अशुद्धियाँ | क्रिया विशेषण की शुद्धयाँ | |
1. | जैसा करोगे, उतना ही भरोगे। | जैसा करोगे, वैसा ही भरोगे। |
2. | वह बड़ा चालाक है। | वह बहुत चालाक है। |
3. | वहाँ चारों ओर बड़ा अंधकार था। | वहाँ चारों ओर घना अंधकार था। |
4. | वह अवश्य ही मेरे घर आएगा। | वह मेरे घर अवश्य आएगा। |
5. | वह स्वयं ही अपना काम कर लेगा। | वह स्वयं अपना काम कर लेगा। |
6. | स्वभाव के अनुरूप तुम्हें यह कार्य करना चाहिए। | स्वभाव के अनुकूल तुम्हें यह कार्य करना चाहिए। |
7. | देश में सर्वस्व शांति है। | देश में सर्वत्र शांति है। |
8. | उसे लगभग पूरे अंक प्राप्त हुए। | उसे पूरे अंक प्राप्त हुए। |
9. | वह बड़ा दूर चला गया। | वह बहुत दूर चला गया। |
10. | उसने आसानीपूर्वक काम समाप्त कर लिया। | उसने आसानी से काम समाप्त कर लिया। |
11. | जंगल में बड़ा अंधकार है। | जंगल में घना अंधकार है। |
12. | यद्यपि वह मेहनती है, तब भी सफलता प्राप्त नहीं करता। | यद्यपि वह मेहनती है, तथापि वह सफलता प्राप्त नहीं करता। |
13. | मुंबई जाने में एकमात्र दो दिन शेष हैं। | मुंबई जाने में केवल दो दिन शेष हैं। |
14. | जितना गुड़ डालोगे वही मीठा होगा। | जितना गुड़ डालोगे उतना ही मीठा होगा। |
15. | यदि परिश्रम से पढ़ोगे तब अच्छे अंक प्राप्त करोगे। | यदि परिश्रम से पढ़ोगे तो अच्छे अंक प्राप्त करोगे। |