Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 रक्त और हमारा शरीर was designed by our team of subject expert teachers.
Class 7 Hindi Vasant Chapter 6 Rakt Aur Hamara Sharir Questions and Answers
रक्त और हमारा शरीर Question Answer
प्रश्न अभ्यास
पाठ से
प्रश्न 1.
रक्त के बहाव को रोकने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर:
रक्त के बहाव को रोकने के लिए घाव पर साफ़ कपड़े से कसकर पट्टी बाँधनी चाहिए, क्योंकि दबाव पड़ने पर रक्त का बहाव कम हो जाता है। फिर भी रक्त का बहाव न रुके, तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
प्रश्न 2.
खून को भानुमती का पिटारा क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
रक्त दिखने में लाल रंग का सामान्य सा द्रव होता है। सूक्ष्मदर्शी से देखने पर रक्त में लाल रक्त कणिकाएँ, श्वेत रक्त कणिकाएँ, प्लेटलैट, प्लाज्मा आदि पाए जाते हैं, इसीलिए रक्त को भानुमती का पिटारा कहा गया है।
प्रश्न 3.
एनीमिया से बचने के लिए हमें क्या-क्या खाना चाहिए?
उत्तर:
एनीमिया (रक्ताल्पता) से बचने के लिए हमें ऐसा संतुलित और पौष्टिक भोजन खाना चाहिए, जिसमें हरी सब्जियाँ, दूध, फल, अंडा और माँस शामिल हो। हमें इन वस्तुओं को अपने खाने में अवश्य शामिल करना चाहिए।
प्रश्न 4.
पेट में कीड़े क्यों हो जाते हैं? इनसे कैसे बचा जा सकता है?
उत्तर:
दूषित पानी और दूषित भोजन करने से हमारे पेट में कीड़े हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ विशेष किस्म के कीड़ों के लार्वा त्वचा से होकर हमारे शरीर में प्रवेश कर आँतों . में पनपने लगते हैं।
बचाव के उपाय
- हाथ, पैर व शरीर के अंग साफ़ करके ही भोजन करना चाहिए।
- साफ-सफाई से बनाए भोजन को ही खाना चाहिए।
- शौच के लिए शौचालय का ही प्रयोग करना चाहिए।
- इधर-उधर नंगे पाँव नहीं घूमना चाहिए।
प्रश्न 5. रक्त के सफ़ेद कणों को ‘वीर सिपाही’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
रक्त के सफेद कगों को वीर सिपाही कहा जाता है क्योंकि –
- रोग उत्पन्न करने वाले रोगाणुओं को सफ़ेद रक्त कण शरीर में नहीं आने देते हैं।
- शरीर के अंदर आए रोगाणुओं से सफ़ेद रक्त कण डटकर मुकाबला करते हैं।
- सफेद रक्त कण बहुत से रोगों से हमारी रक्षा करते
प्रश्न 6.
ब्लड-बैंक में रक्तदान से क्या लाभ है?
उत्तर:
ब्लड-बैंक में रक्तदान से अनेक लाभ हैं।
जैसे –
- किसी भी व्यक्ति के लिए उसी के समूह का रक्त प्रदान किया जा सकता है।
- आपातकाल में सुविधा से रक्त प्राप्त किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में हमें रक्तदाता को खोजना नहीं पड़ेगा।
- रक्त समूह की समस्या मरीज़ के लिए बाधा नहीं बनेगी।
- जाँच किया हुआ, रोगमुक्त रक्त मरीज़ को देकर उसका जीवन बचाया जा सकता है।
- ब्लड-बैंक में रक्त उचित उपकरणों द्वारा सुरक्षित रखा जाता है, जिससे वह दूषित नहीं होने पाता है।
प्रश्न 7.
साँस लेने पर शुद्ध हवा से जो ऑक्सीजन प्राप्त होती है, उसे शरीर के हर हिस्से में कौन पहुँचाता
सफेद कण लाल कण
साँस नली फेफड़े।
उत्तर:
लाल कण।
पाठ से आगे
प्रश्न 1.
रक्त में हीमोग्लोबिन के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है जस्ता शीशा लोहा प्लैटिनम
उत्तर:
लोहा।
प्रश्न 2.
बिंबाणु (प्लेटलैट कण) की कमी किस बीमारी में पाई जाती है –
टाइफाइड मलेरिया
डेंगू फ़ाइलेरिया
उत्तर:
डेंगू।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
(क) चार महीने के होते-होते ये नष्ट हो जाते हैं –
इस वाक्य को ध्यान से पढिए। इस वाक्य में ‘होते-होते’ के प्रयोग से यह बताया गया है कि चार महीने से पूर्व ही ये नष्ट हो जाते हैं। इस तरह के पाँच वाक्य बनाइए जिनमें इन शब्दों का प्रयोग हो- बनते-बनते, पहुँचते-पहुँचते, लेते-लेते, करते-करते
उत्तर:
(ख) इन प्रयोगों को पढ़िए –
सड़क के किनारे-किनारे पेड़ लगे हैं।
आज दूर-दूर तक वर्षा होगी।
इन वाक्यों में होते-होते’ की तरह “किनारे-किनारे’ और ‘दूर-दूर’ शब्द दोहराए गए हैं। पर हर वाक्य में अर्थ भिन्न है। किनारे-किनारे का अर्थ है-किनारे से लगा हुआ और दूर-दूर का-बहुत दूर तक।
आप भी निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए और उनके अर्थ लिखिए।
ठीक-ठीक, घड़ी-घड़ी, कहीं-कहीं, घर-घर, क्या-क्या
उत्तर:
ठीक-ठीक (बिल्कुल सही) – इस पुरानी किताब का दाम मैं एक सौ रुपए नहीं दूंगा।
ठीक-ठीक बताओ, तुम क्या लोगे?
घड़ी-घड़ी (थोड़े-थोड़े समय के बाद) – तुम पर विश्वास करना ठीक नहीं है। तुम घड़ी-घड़ी में अपनी बात बदलते जा रहे हो।
कहीं-कहीं (सब जगह नहीं) – इस विशाल रेगिस्तान में कहीं-कहीं छायादार पेड़ मिल जाएँगे।
घर-घर (प्रत्येक घर में) – सरकार द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण देने के बाद इस गाँव के घर-घर में छोटे-छोटे उद्योग-धंधे शुरू हो गए।
क्या-क्या (अनेक, कई) – यहाँ तक पहुँचने के लिए मैंने क्या-क्या कठिनाइयाँ उठाई हैं, यह सब आपको बताना मुश्किल है।
प्रश्न 2.
इस पाठ में दिए गए मुहावरों और कहावतों को पढ़िए और वाक्यों में प्रयोग कीजिए –
भानुमती का पिटारा, दस्तक देना, धावा बोलना, घर करना, पीठ ठोकना
उत्तर:
भानमती का पिटारा (अनेक वस्तुओं का संग्रह होना)-इस स्कूल के बस्ते में पुस्तकें, खेलने का सामान, खाने की वस्तुएँ, कपड़े, पुरानी पुस्तकें रखकर इसे भानुमती का पिटारा बना दिया है।
- दस्तक देना (दरवाज़ा खटखटाना) – उसने नौकर से कहा कि देखना इतनी रात में दरवाजे पर कौन दस्तक दे रहा है?
- धावा बोलना (अचानक हमला करना) – गाँव वालों को सोया जानकर डाकुओं ने रात में गाँव पर धावा बोल दिया।
- घर करना (अच्छा लगना) – इन महापुरुष की ज्ञानभरी बातें मेरे मन में घर कर गईं।
- पीठ ठोकना (प्रशंसा करना) – कक्षा में प्रथम आने पर प्रधानाचार्य ने प्रार्थना सभा में प्रशांत की पीठ ठोकी।
कुछ करने को
प्रश्न 1.
अपने परिवार के अट्ठारह वर्ष से पचास वर्ष तक की आयुवाले सभी स्वस्थ सदस्यों को रक्तदान के लिए प्रेरित कीजिए और समय आने पर स्वयं भी रक्तदान करने का संकल्प लीजिए।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 2.
शरीर-रचना का चित्र देखकर उसमें रक्तसंचार क्रिया को ठीक-ठीक समझिए।
उत्तर:
छात्र निम्नलिखित चित्र की सहायता से तथा माता-पिता की मदद से समझें।
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए प्रश्नों के बारे में जानकारी एकत्र कीजिए
(क) ब्लू बेबी क्या है?
(ख) रक्त के जमाव की क्रिया में बिंबाणु (प्लेटलैट) का कार्य क्या है?
(ग) रक्तदान के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए?
(घ) कितने समय बाद दोबारा रक्तदान किया जा सकता है?
(ङ) क्या स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता
उत्तर:
(क) ब्लू बेबी-ब्लू बेबी को ब्लू बेबी सिंड्रोम भी कहा जाता है। इसका प्रयोग नवजात शिशु की उस दशा के लिए किया जाता है जब उसके शरीर का रंग नीला पड़ जाता है। शिशु के शरीर का रंग नीला पड़ने का कारण यह है कि उसका हृदय असमान्य रूप से कार्य करता है और अशुद्ध रक्त को ऑक्सीजन उचित रूप में नहीं मिल पाती है। इसका निराकरण सर्वप्रथम 24 नवम्बर 1944 में जान हॉकिंस अस्पताल में आपरेशन द्वारा किया गया।
(ख) रक्तवाहिनी नलियाँ जब चोट लगने पर फट जाती है उस फटे स्थान को भरने के लिए कोशिकाओं का एक अत्यंत महीन सा जाल बन जाता है और प्लेटलैट्स अर्थात् बिंवाणु इसी जाल पर चिपक जाते हैं। कुछ समय उपरांत रक्त का बहाव रुक जाता है।
(ग) रक्तदान के लिए उम्र कम से कम अठारह साल होनी चाहिए।
(घ) सामान्यतः तीन महीने बाद दुबारा रक्तदान किया जा सकता है।
(ङ) यदि स्त्री या पुरुष के रक्त का समूह (group) एक समान है तो स्त्री का रक्त पुरुष को चढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न 4.
शरीर के किसी अंग में अचानक रक्त-संचार रुक जाने से क्या-क्या परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं?
उत्तर:
शरीर के किसी अंग में अचानक रक्त संचार रुक जाने से निम्न परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं
1. सिर जैसे अति संवेदनशील अंग में रक्त संचार रुक जाने पर भयानक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं।
2. हाथ या पैर में अचानक रक्त-संचार रुकने पर
(क) उस स्थान पर काला धब्बा जैसा बन जाता है।
(ख) दर्द उत्पन्न हो सकता है।
(ग) कुछ दिनों में मवाद बन सकती हैं।
(घ) थोड़े समय के लिए उस स्थान या अंग विशेष में संज्ञा शून्यता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
NCERT Solutions for Class 7 Hindi वसंत भाग
- Hum Panchi Unmukt Gagan Ke Class 7 Question Answer
- Dadi Maa Class 7 Question Answer
- Himalaya Ki Betiyan Class 7 Question Answer
- Kathputli Class 7 Question Answer
- Mithaiwala Class 7 Question Answer
- Rakt Aur Hamara Sharir Class 7 Question Answer
- Papa Kho Gaye Class 7 Question Answer
- Shaam Ek Kisan Class 7 Question Answer
- Chidiya Ki Bacchi Class 7 Question Answer
- Apurv Anubhav Class 7 Question Answer
- Rahim Ke Dohe Class 7 Question Answer
- Kancha Class 7 Question Answer
- Ek Tinka Class 7 Question Answer
- Khanpan Ki Badalti Tasveer Class 7 Question Answer
- Neelkanth Class 7 Question Answer
- Bhor Aur Barkha Class 7 Question Answer
- Veer Kunwar Singh Class 7 Question Answer
- Sangharsh Ke Karan Mai Tunukmijaj Ho Gaya Dhanraj Class 7 Question Answer
- Aashram Ka Anumanit Vyay Class 7 Question Answer
- Viplav Gayan Class 7 Question Answer