• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • NCERT Solutions
    • NCERT Books Free Download
  • TS Grewal
    • TS Grewal Class 12 Accountancy Solutions
    • TS Grewal Class 11 Accountancy Solutions
  • CBSE Sample Papers
  • NCERT Exemplar Problems
  • English Grammar
    • Wordfeud Cheat
  • MCQ Questions

CBSE Tuts

CBSE Maths notes, CBSE physics notes, CBSE chemistry notes

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 झाँसी की रानी

Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10 झाँसी की रानी was designed by our team of subject expert teachers.

झाँसी की रानी NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 10

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

कविता से

प्रश्न 1.
‘किन्तु काल गति चुपके-चुपके काली घटा घेर लाई ?
(क) पंक्ति में किस घटना की ओर संकेत है ?
(ख) काली घटा घिरने की बात क्यों कही गयी है ?
उत्तर:
(क) इस पंक्ति में लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की मृत्यु की ओर संकेत है।
(ख) झाँसी के ऊपर एक के बाद एक विपत्ति आने लगी। अंग्रेजों की नीति थी कि वे निःसंतान राजा की मृत्यु के बाद उस राज्य पर अपना अधिकार कर लेते थे।

प्रश्न 2.
कविता की दूसरी पंक्ति में भारत को बूढ़ा कहकर और उसमें नई जवानी की बात कहकर सुभद्रा कुमारी चौहान क्या बताना चाहती हैं ?
उत्तर:
इस पंक्ति के माध्यम से कवयित्री बताना चाहती हैं कि भारतवर्ष गुलाम होने के कारण जर्जर हो चुका था परन्तु भारतवर्ष पुनः जनजागरण के कारण स्वतंत्रता के लिए छटपटाने लगा था। वह सदियों तक गुलाम रहकर आजादी के महत्त्व को समझ गया था।

प्रश्न 3.
झाँसी की रानी के जीवन की कहानी अपने शब्दों में लिखें। उनका बचपन आपके बचपन से कैसे अलग था ?
उत्तर:
लक्ष्मीबाई कानपुर के नाना साहब की मुँहबोली बहिन थी। लक्ष्मीबाई को मनु और छबीली नाम से भी जाना जाता था। वह अपने पिता की अकेली संतान थी। उसको बचपन से ही हथियार चलाने का शौक था। शिवाजी की गाथाएँ लक्ष्मीबाई को जुबानी याद थीं। नकली युद्ध करना, व्यूह की रचना करना, किले तोड़ना और शिकार खेलना लक्ष्मीबाई के प्रिय खेल थे। भवानी उनके कुल की देवी थी। झाँसी के राजा गंगाधर राव के साथ लक्ष्मीबाई का विवाह हुआ था। विवाह के थोड़े ही समय बाद लक्ष्मीबाई विधवा हो गई। इसके बाद अंग्रेजी शासकों ने झाँसी पर अपना अधिकार करना चाहा। लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों के साथ लड़ते-लड़ते अपने प्राणों का उत्सर्ग कर दिया। लक्ष्मीबाई का बचपन नकली युद्ध, दुर्ग तोड़ने एवं शिकार करने में बीता। हमारा बचपन पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ
खेल-कूद में बीता तब की और अब की परिस्थितियों में जमीन आसमान का अंतर है।

प्रश्न 6.
वीर महिला की इस कहानी में कौन-कौन रो पुरुषों के नाम आए हैं ? इतिहास की कुछ अन्य वीर स्त्रियों की कहानियाँ खोजो।
उत्तर:
लक्ष्मीबाई की इस कहानी में निम्नलिखित पुरुषों के नाम आए हैं-
नाना साहब, (इनका पूरा नाम नाना धून्दूपंत था) डलहौजी, पेशवा बाजीराव, तात्या टोपे, अजीमुल्ला, अहमद शाह मौलवी, ठाकुर कुँवर सिंह, लेफ्टिनेन्ट वॉकर, सिंधिया के महाराज, जनरल स्मिथ, यूरोज़।

प्रश्न 5.
झाँसी की रानी के जीवन से हम क्या प्रेरणा ले सकते हैं ?
उत्तर:
झाँसी की रानी के जीवन से हम देश के लिए मर मिटने, स्वाभिमान से जीने, विपत्तियों में न घबराने, साहस, दृढनिश्चय, नारी अबला नहीं सबला है आदि प्रेरणाएँ ले सकते हैं।

प्रश्न 6.
अंग्रेजों के कुचक्र के विरुद्ध रानी ने अपनी वीरता का परिचय किस प्रकार दिया ?
उत्तर:
अंग्रेजों की नीति थी यदि किसी राज्य में कोई राजा संतानहीन मर जाता था तो वे उसके राज्य को अपने राज्य में मिला लेते थे। लक्ष्मीबाई के पति गंगाधर राव की मृत्यु हो गई। डलहौजी ने झाँसी के राज्य को अपने राज्य में मिलाने की चाल चली। रानी उसकी चाल को समझ गई। उसने अपनी सेना की तैयारियां शुरू कर दी। उसने स्त्रियों को भी सैनिक शिक्षा दी। लक्ष्मीबाई ने डटकर अंग्रेजों का मुकाबला किया उसने अंग्रेजों के कई किलों पर भी अधिकार कर लिया। अंत में रानी अंग्रेजी सेना के बीच घिर जाती है। रानी युद्ध करते-करते वीरगति को प्राप्त हो जाती है।

प्रश्न 7.
रानी के विधवा होने पर डलहौजी क्यों प्रसन्न हुआ ? उसने क्या किया ?
उत्तर:
रानी के विधवा होने पर डलहौजी इसलिए प्रसन्न हुआ क्योंकि अब झाँसी को भी अंग्रेजी राज्य में मिलाया जा सकता था। गंगाधर राव जो कि लक्ष्मीबाई के पति थे वे निःसंतान ही मर गए। अंग्रेजों की नीति थी यदि कोई राजा निःसंतान मरेगा तो उसके राज्य पर अंग्रेजों का अधिकार हो जाएगा और डलहौजी ने यही किया। उसने अपनी फौजें भेजकर झाँसी के किले पर अपना झंडा फहरा दिया था।

प्रश्न 8.
निम्नलिखित पंक्तियों का भाव स्पष्ट करो
(क) गुमी हुई आजादी की. कीमत सबने पहचानी थी।
(ख) लावारिस का वारिस बनकर ब्रिटिश राज्य झाँसी आया।
उत्तर:
(क) भाव : भारत कई सदियों से गुलाम था। लक्ष्मीबाई ने अपनी वीरता और स्वाभिमान से यह बता दिया था कि आजादी हमारे लिए कितनी आवश्यक है। लोग आजाद होने के लिए संघर्ष करने लगे थे।

(ख) भाव : अंग्रेज किसी भी लावारिस राज्य को अपने राज्य में मिला लेते थे। उन्होंने कानून बनाया था कि किसी भी राज्य पर दत्तक पुत्र का अधिकार नहीं होगा, जिस राज्य के असली वारिस की मृत्यु हो जाएगी उस राज्य को अंग्रेजी राज्य में मिला लिया जाएगा।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
कविता में स्वाधीनता संग्राम के किस दौर की बात है ?
उत्तर:
कविता में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौर की बात कही गई है। इस संग्राम में झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 2.
सुभद्रा कुमारी चौहान लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ क्यों कहती हैं ? अगर इस शब्द की जगह पर ‘जननी’ होता तो कविता में क्या फर्क पड़ता ?
उत्तर:
सुभद्रा कुमारी चौहान ने लक्ष्मीबाई को ‘मर्दानी’ इसलिए कहा क्योंकि लक्ष्मीबाई पुरुष वेश में पुरुषों से भी अधिक शक्ति एवं वीरता से शत्रुओं का संहार करती थी। लक्ष्मीबाई बहुत ही बहादुर एवं निर्भीक महिला थी। उनकी वीरता के आगे बड़े-बड़े योद्धा नतमस्तक हो जाते थे।

प्रश्न 3.
‘बरछी’, ‘कृपाण’, ‘कटारी’, उस जमाने के हथियार थे। आजकल प्रयोग में लाए जाने वाले हथियारों के नाम लिखो।
उत्तर:
आजकल जो हथियार प्रयोग में लाए जाते है वे हैं बन्दूक, रायफल, मोर्टार, स्टेनगन, एल०एम०जी०, तोप, राकेट, मिसाइल, परमाणु बम आदि।

प्रश्न 4.
सन् 1857 के युद्ध के बारे में जानकारी प्राप्त करो। अगर तुम उस युद्ध के दौर में होते तो कल्पना कर बताओ कि क्या करते ?
उत्तर:
1857 का युद्ध भारत की आजादी का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम था। यह युद्ध अंग्रेजी सेना और भारतीयों के बीच लड़ा गया था। इस युद्ध की शुरूआत गाय और सूअर की चर्बी वाले कारतूसों के विरोध फलस्वरूप हुई थी। मंगल पांडे का भी इस युद्ध में काफी योगदान रहा। तात्या टोपे, लक्ष्मीबाई, नाना साहब आदि विभूतियों ने इस युद्ध में योगदान दिया। इस युद्ध ने सोए हुए भारतीयों को जगा दिया। यदि मैं उस समय होता तो मैं भी इस युद्ध में अंग्रेजों का मुकाबला करता एवं देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने में तनिक भी संकोच न करता।

प्रश्न 5.
इस कविता में जिन जगहों के नाम आए हैं उनको भारत के नक्शे पर दिखाइए और 1857 के विद्रोह के दौरान लक्ष्मीबाई की यात्रा दिखलाइए ?
उत्तर:
इस कविता में निम्नलिखित जगहों का उल्लेख हुआ है। छात्र इन स्थानों को भारत के मानचित्र पर दर्शाएँ कानपुर, झाँसी, दिल्ली, बिठूर, नागपुर, उदीपुर (उदयपुर) तंजौर, सतारा, (कर्नाटक, सिंध, पंजाब, ब्रह्म,) बंगाल, मद्रास, लखनऊ, मेरठ, पटना, जबलपुर, कोल्हापुर, कालपी, ग्वालियर। नोट : छात्र नक्शे में इन स्थानों को दिखाकर लक्ष्मीबाई की युद्ध के दौरान यात्रा को नक्शे पर प्रदर्शित करें।

प्रश्न 6.
इस कविता का सामूहिक सस्वर पाठ करो और गीति नाट्य के रूप में भी इसे प्रस्तुत करो।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 7.
इस कविता की जो भी पंक्तियाँ तुम्हें अच्छी लगती हों उन्हें छाँटकर लिखो और उन पर अपने दोस्तों के साथ बातचीत करो।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

भाषा की बात

नीचे लिखे वाक्यांशों (वाक्य के हिस्सों) को पढ़ो –
झाँसी की रानी        जेसिका का भाई.     प्रेमचंद की कहानी
मिट्टी के घड़े        पाँच मील की दूरी        नहाने का साबुन
रशीद का दफ्तर     रेशमा के बच्चे           बनारस के आम
का, के और की दो संज्ञाओं का संबंध बताते हैं। ऊपर दिए गए वाक्यांशों में अलग-अलग जगह इन तीनों का प्रयोग हुआ है। ध्यान से पढ़ो और कक्षा में बताओ कि का, के और की का प्रयोग कहाँ और क्यों हो रहा है ?

पढ़ने को

1. प्रकाशन विभाग, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित ‘भारत की महान नारियाँ’ श्रृंखला की पुस्तकें।
2. चिल्ड्रन्स बुक ट्रस्ट, नई दिल्ली द्वारा प्रकाशित कमला शर्मा द्वारा लिखित उपन्यास ‘अपराजिता’।

 

Primary Sidebar

NCERT Exemplar problems With Solutions CBSE Previous Year Questions with Solutoins CBSE Sample Papers

Recent Posts

  • Letter to The Editor Class 12 CBSE Format, Samples and Examples
  • Speech Writing Format CBSE Class 11 Examples, Samples, Topics
  • Report Writing Class 12 Format, Examples, Topics, Samples
  • Decimals
  • CBSE Class 12 English Letter Writing – Letters Of Application for Jobs
  • NCERT Exemplar Problems Class 7 Maths – Exponents and Powers
  • NCERT Exemplar Class 7 Maths Practical Geometry Symmetry and Visualising Solid Shapes
  • NCERT Exemplar Class 7 Maths Algebraic Expression
  • NCERT Solutions for Class 11 Maths Chapter 8 Binomial Theorem Ex 8.2
  • NCERT Exemplar Problems Class 7 Maths – Perimeter and Area
  • NEET Physics Chapter Wise Mock Test – General properties of matter
  • ML Aggarwal Class 10 Solutions for ICSE Maths Chapter 6 Factorization MCQS
  • Division of a Polynomial by a Monomial
  • Multiplication-Decimal Numbers
  • Proper, Improper and Mixed fractions

Footer

Maths NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 12 Maths
NCERT Solutions for Class 11 Maths
NCERT Solutions for Class 10 Maths
NCERT Solutions for Class 9 Maths
NCERT Solutions for Class 8 Maths
NCERT Solutions for Class 7 Maths
NCERT Solutions for Class 6 Maths

SCIENCE NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 12 Physics
NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
NCERT Solutions for Class 11 Physics
NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
NCERT Solutions for Class 10 Science
NCERT Solutions for Class 9 Science
NCERT Solutions for Class 7 Science
MCQ Questions NCERT Solutions
CBSE Sample Papers
cbse ncert
NCERT Exemplar Solutions LCM and GCF Calculator
TS Grewal Accountancy Class 12 Solutions
TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions