Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 3 नादान दोस्त was designed by our team of subject expert teachers.
Nadan Dost Question Answer Class 6th Hindi Vasant Chapter 3 NCERT
कक्षा 6 हिंदी पाठ 3 नादान दोस्त कविता के प्रश्न उत्तर
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1.
केशव और श्यामा के मन में अंडों को देखकर तरह-तरह के सवाल क्यों उठते थे?
उत्तर:
बालमन जिज्ञासाओं से भरा होता है। उन्होंने पहले कभी अंडे नहीं देखे थे। उनके घरवालों ने भी उनको अंडों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। उनको पता नहीं था कि अंडों का आकार कितना बड़ा होता है? वे किस रंग के होते हैं? वे कितने हैं व वे क्या खाते होंगे। बच्चों के मन में इस तरह के सवाल स्वाभाविक ही थे।
प्रश्न 2.
अंडों के बारे में दोनों आपस में ही सवाल-जवाब करके अपने दिल को तसल्ली क्यों दे दिया करते थे?
उत्तर:
केशव और श्यामा दोनों बच्चों को माता-पिता से अपने सवालों का जवाब नहीं मिल पाता था क्योंकि उनकी अम्मा सारा दिन घर के काम काज में लगी रहती थी और पिताजी को दफ्तर के कामों से ही फुरसत नहीं थी।
प्रश्न 3.
अंडों के टूट जाने के बाद माँ के यह पूछने पर कि-‘तुम लोगों ने अंडों को छुआ होगा।’ के जवाब में श्यामा ने क्या कहा और उसने ऐसा क्यों किया?
उत्तर:
अम्मा की यह बात सुनकर श्यामा को अपने भइया केशव पर जरा भी तरस नहीं आया। उसने कहा कि केशव ने ही अंडों को इस तरह रखा था जिससे वे गिर पड़े। इसकी उसे सजा मिलनी चाहिए।
प्रश्न 4.
पाठ के आधार पर बताइए कि अंडे गंदे क्यों हुए और उन अंडों का क्या हुआ?
उत्तर:
अंडे छूने से गंदे हो गए। चिड़िया छुए हुए अंडों को नहीं सेती। चिड़िया ने ही दुःखी होकर – अंडों को नीचे गिरा दिया।
प्रश्न 5.
सही उत्तर क्या है? अंडों की देखभाल के लिए केशव और श्यामा धीरे से बाहर निकले क्योंकि
(क) वे माँ की नींद नहीं तोड़ना चाहते थे।
(ख) माँ नहीं चाहती थी कि वे चिड़ियों की देखभाल करें।
(ग) माँ नहीं चाहती थी कि वे बाहर धूप में घूमें।
उत्तर:
(ग) माँ नहीं चाहती थी कि वे बाहर धूप में घूमें।।
प्रश्न 6.
केशव और श्यामा ने चिड़िया और अंडों की देखभाल के लिए किन तीन बातों का ध्यान रखा?
उत्तर:
केशव और श्यामा ने अंडों की देखभाल के लिए निम्नलिखित तीन बातों का ध्यान रखा
1. धूप से बचने के लिए कपड़े की छत बना दी जाए
2. पानी की प्याली रख दी जाए
3. खाने के लिए थोड़े से चावल रख दिए जाएँ
प्रश्न 7.
कार्निस पर अंडों को देखकर केशव और श्यामा के मन में जो कल्पनाएँ आईं और उन्होंने चोरी-चुपके जो कुछ कार्य किए, क्या वे उचित थे? तर्क सहित उत्तर लिखो।
उत्तर:
बच्चों के मन में इस तरह की कल्पनाएँ उठना तो स्वाभाविक था। बच्चों का हृदय बड़ा कोमल होता है वे किसी के कष्ट को अपने कष्ट की तरह देखते हैं। इसलिए उन्होंने जो किया भले के लिए किया परन्तु उन्हें क्या पता था कि यदि कोई अंडों को छू लेगा तो चिड़िया उन अंडों को नहीं सेएगी। यदि उनको ऐसा बता दिया जाता तो वे कभी भी ऐसा न करते। वे अपनी जगह सही थे। उनसे जो गलती हुई अज्ञानता के कारण ही हुई।
प्रश्न 8.
पाठ से मालूम करो कि माँ को हँसी क्यों आई? तुम्हारी समझ में माँ को क्या करना चाहिए था?
उत्तर:
केशव की रोनी सूरत देखकर और केशव के यह कहने पर कि मैंने तो सिर्फ अंडों को गद्दी पर रखा था अम्मा जी! माँ यह सुनकर हँस पड़ी। माँ को इस प्रकार हँसना नहीं चाहिए था उनको समझाना चाहिए था कि कभी भी इस प्रकार का कार्य नहीं करना।
कहानी से आगे
प्रश्न 1.
पाठ में चिड़ियों की चर्चा है। तुम पेड़-पौधों और अन्य जीव-जंतुओं के बारे में जानकारी इकट्ठी करो। तुम्हारे आसपास जो मौजूद हों उनके साथ तुम्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इसे लिखो।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
प्रश्न 2.
केशव और श्यामा ने अंडों के बारे में क्या-क्या अनुमान लगाए? यदि उस जगह तुम होते तो क्या अनुमान लगाते और क्या करते?
उत्तर:
केशव और श्यामा ने अंडों के बारे में अनुमान लगाया कि उनमें से अब बच्चे निकल गए होंगे। पहले उन्होंने सोचा कि वे कैसे होंगे? कितने बड़े होंगे? कितने होंगे? हम भी यह ही अनुमान लगाते और हम भी उनकी हिफाजत करने की सोचते।
प्रश्न 3.
माँ के सोते ही केशव और श्यामा दोपहर में बाहर क्यों निकल आए? माँ के पूछने पर भी दोनों में से किसी ने किवाड़ खोलकर दोपहर में बाहर निकलने का कारण क्यों नहीं बताया?
उत्तर:
क्योंकि वे जानते थे कि वे जो कार्य कर रहे हैं घर के सदस्यों से छिपकर कर रहे हैं। उधर अम्मा ने उनको बाहर धूप में निकलने से मना किया था। डाँट पड़ने के डर से उन्होंने बाहर निकलने का कारण नहीं बताया।
प्रश्न 4.
प्रेमचंद ने इस कहानी का नाम ‘नादान दोस्त’ रखा है। तुम इसे क्या शीर्षक देना चाहोगे?
उत्तर:
इसका अन्य शीर्षक हो सकता है ‘अबोध मन’
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
इस पाठ में गर्मी के दिनों की चर्चा है। अगर सर्दी या बरसात के दिन होते तो क्या-क्या होता? अनुमान करो और अपने साथियों को सुनाओ।
उत्तर:
यदि सर्दी होती तो अम्मा कहती बाहर मत जाना सर्दी लग जाएगी। बरसात होती तो अम्मा भीग जाने के डर के कारण बाहर जाने से रोकती।
प्रश्न 2.
पाठ पढ़कर मालूम करो कि दोनों चिड़िया वहाँ फिर क्यों न दिखाई दीं? वे कहाँ गई होंगी? इस पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर बातचीत करो।
उत्तर:
दोनों चिड़िया वहाँ फिर इसलिए नहीं आईं क्योंकि वहाँ उनके अंडे सुरक्षित नहीं थे तो वे ही कैसे सुरक्षित रह सकती थीं।
प्रश्न 3.
अनजाने में हुई गलती पर केशव को कई दिनों तक अफसोस होता रहा। दोबारा उससे कोई ऐसी गलती न हो इसके लिए तुम उसे क्या सुझाव दे सकते हो, इसे लिखो।
उत्तर:
केशव से ऐसी गलती दोबारा न हो इसके लिए हम उसे सुझाव देंगे कि किसी भी कार्य को करने से पहले माता-पिता या घर के किसी बड़े व्यक्ति से उसके बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए।
प्रश्न 4.
केशव और श्यामा चिड़िया के अंडों को लेकर बहुत उत्सुक थे। क्या तुम्हें भी किसी नई चीज़, जगह या बात पर कौतूहल महसूस हुआ है? ऐसे किसी अनुभव का वर्णन करो और बताओ कि ऐसे में तुम्हारे मन में क्या-क्या सवाल उठे?
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
श्यामा माँ से बोली मैंने आपकी बातचीत सुन ली है। ऊपर दिए उदाहरण में मैंने का प्रयोग ‘श्यामा’ के लिए और आपकी का प्रयोग ‘माँ’ के लिए हो रहा है। जब सर्वनाम का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले या किसी तीसरे के लिए हो, तो उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं। नीचे दिए गए वाक्यों में तीनों प्रकार के पुरुषवाचक सर्वनामों के नीचे रेखा खींचोएक दिन दीपू और नीलू यमुना तट पर बैठे शाम की ठंडी हवा का आनंद ले रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक लंबा आदमी लड़खड़ाता हुआ उनकी ओर चला आ रहा है। पास आकर उसने बड़े दयनीय स्वर में कहा, “मैं भूख से मरा जा रहा हूँ। क्या आप मुझे कुछ खाने को दे सकते हैं?”
उत्तर:
नोट-वाक्यों को दोबारा लिखकर रेखांकित कर दें।
प्रश्न 2.
तगड़े बच्चे मसालेदार सब्ज़ी बड़ा अंडा इसमें रेखांकित शब्द क्रमशः बच्चे, सब्जी और अंडा की विशेषता यानी गुण बता रहे हैं इसलिए ऐसे विशेषणों को गुणवाचक विशेषण कहते हैं। इसमें व्यक्ति या वस्तु के अच्छे-बुरे हर तरह के गुण आते हैं। तुम चार गुणवाचक विशेषण लिखो और उनसे वाक्य बनाओ।
उत्तर:
1. लम्बा
2. बुरा
3. पीला।
1. लम्बा व्यक्ति दूर से ही पहचाना जाता है।
2. मोहन एक बुरा व्यक्ति है।
3. पीला आम मीठा लगता है।
प्रश्न 3.
नीचे कुछ प्रश्नवाचक वाक्य दिए गए हैं, उन्हें बिना प्रश्नवाचक वाक्य के रूप में बदलो अंडे कितने बड़े होंगे.? किस रंग के होंगे? कितने होंगे? क्या खाते होंगे? उनमें से बच्चे किस तरह निकल आएँगे? बच्चों के पर कैसे निकलेंगे? घौंसला कैसा है?
उत्तर:
वाह! अंडे कितने बड़े हैं। पता नहीं अंडे किस रंग के थे। अंडे कितने भी हो सकते हैं। अंडे कुछ नहीं खाते। किसी तरह तो बच्चे निकलते ही होंगे। बच्चों के पर निकल ही जाते हैं। घौंसला कैसा भी हो सकता है।
प्रश्न 4.
(क) केशव ने झुंझलाकर कहा …………
(ख) केशव रोनी सूरत बनाकर बोला …………
(ग) केशव घबराकर उठा …………
(घ) केशव ने टोकरी को एक टहनी से टिकाकर कहा …………
(ङ) श्यामा ने गिड़गिड़ाकर कहा …………
ऊपर लिखे वाक्यों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखो। ये शब्द रीतिवाचक क्रियाविशेषण का काम कर रहे हैं क्योंकि ये बताते हैं कि कहने, बोलने और उठने की क्रिया कैसे हुई। ‘कर’ वाले शब्दों के क्रियाविशेषण होने की एक पहचान यह भी है कि ये अक्सर क्रिया से ठीक पहले आते हैं। अब तुम भी इन पाँच क्रियाविशेषणों का वाक्यों में प्रयोग करो।
उत्तर:
- राधिका हँसकर बोली।
- मैं यहाँ पैदल चलकर आया हूँ।
- इसलिए थककर चूर हो गया हूँ।
- सैनिक सीमा लांघकर चला आया।
- सोनू स्वप्न में हड़बड़ाकर उठ गया।
प्रश्न 5.
नीचे प्रेमचंद की कहानी ‘सत्याग्रह’ का एक अंश दिया गया है। तुम इसे पढ़ोगे तो पाओगे कि विराम चिन्हों के बिना यह अंश अधूरा-सा है। तुम आवश्यकता के अनुसार उचित जगहों पर विराम चिन्ह लगाओ- . उसी समय एक खोमचेवाला जाता दिखाई दिया 11 बज चुके थे चारों तरफ सन्नाटा छा गया था पंडित जी ने बुलाया खोमचेवाले खोमचेवाला कहिए क्या , भूख लग आई न अन्न-जल छोड़ना साधुओं का काम है हमारा आपका नहीं मोटेराम अबे क्या कहता है यहाँ क्या किसी साधु से कम हैं चाहें तो महीने पड़े रहें और भूख न लगे तुझे तो केवल इसलिए बुलाया है कि ज़रा अपनी कुप्पी मुझे दे देखू तो वहाँ क्या रेंग रहा है मुझे भय होता
उत्तर:
उसी समय एक खोमचे वाला जाता दिखाई दिया। 11 बजे चुके थे, चारों ओर सन्नाटा छा गया था। पंडित जी ने बुलाया, खोमचे वाले! खोमचे वाला कहिए क्या दूँ? भूख लग आई न, अन्न जल छोड़ना साधुओं का काम है, हमारा आपका नहीं मोटेराम। अबे क्या कहता है? यहाँ क्या किसी साधु से कम हैं, चाहें तो महीने पड़े रहें और भूख न लगे। तुझे तो केवल इसलिए बुलाया है कि ज़रा अपनी कुप्पी मुझे दे, देखू तो वहाँ क्या रेंग रहा है? मुझे भय होता है। गर्मियों या सर्दियों में जब तुम्हारी लंबी छुट्टियाँ होती हैं, तो तुम्हारा दिन कैसे बीतता है? अपनी बुआ या किसी और को एक पोस्टकार्ड पर पत्र लिखकर बाताओ।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi वसंत भाग 1
- Vah Chidiya Jo Class 6 Question Answer
- Bachpan Class 6 Question Answer
- Nadan Dost Class 6 Question Answer
- Chand Se Thodi Si Gappe Class 6 Question Answer
- Aksharo Ka Mahatva Class 6 Question Answer
- Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer
- Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer
- Aise-Aise Class 6 Question Answer
- Ticket Album Class 6 Question Answer
- Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer
- Jo Dekhkar Bhi Nahi Dekhte Class 6 Question Answer
- Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer
- Main Sabse Chhoti Houn Class 6 Question Answer
- Lokgeet Class 6 Question Answer
- Naukar Class 6 Question Answer
- Van Ke Marg Mein Class 6 Question Answer
- Saans-Saans Mein Bans Class 6 Question Answer