Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 13 मैं सबसे छोटी होऊँ was designed by our team of subject expert teachers.
Main Sabse Chhoti Houn Question Answer Class 6th Hindi Vasant Chapter 13 NCERT
कक्षा 6 हिंदी पाठ 13 मैं सबसे छोटी होऊँ कविता के प्रश्न उत्तर
अभ्यास प्रश्न
कविता से
प्रश्न 1.
कविता में सबसे छोटी होने की कल्पना क्यों की गई है?
उत्तर:
छोटी होने का लाभ ही लाभ है। मम्मी का प्यार-दुलार सबसे अधिक मिलता है। खेलने के लिए खिलौने मिलते हैं। माता के साथ घूमना मिलता है। माता ही नहलाती धुलाती है।
प्रश्न 2.
कविता में ‘ऐसी बड़ी न होऊँ मैं’ क्यों कहा गया है?
उत्तर:
ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि बड़ी बनकर वह अपनी माता का प्यार नहीं खोना चाहती। ऐसे बड़े बनने से क्या लाभ जिसमें माता अपने हाथों न खिलाए न नहला कर तैयार करे।
प्रश्न 3.
कविता में किसके आँचल की छाया में छिपे रहने की बात कही गई है और क्यों?
उत्तर:
कविता में माता के आँचल में छिपे रहने की बात कही गई है। माता का आँचल बच्चे के लिए स्वर्ग के समान होता है। उतना प्यार जीवन में कहीं नहीं मिलता।
प्रश्न 4.
आशय स्पष्ट कीजिए –
हाथ पकड़ फिर सदा हमारे
साथ नहीं फिरती दिन-रात!
उत्तर:
आशय : जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तो माता उनका हाथ पकड़कर नहीं चलती क्योंकि बच्चा स्वयं सब कुछ समझने लगता है।
कविता से आगे
प्रश्न 1.
कविता से पता करके लिखो कि माँ बच्चों के लिए क्या-क्या काम करती है? तुम स्वयं सोचकर यह भी लिखो कि बच्चों को माँ के लिए क्या-क्या करना चाहिए?
उत्तर:
माँ बच्चे को गोदी में खिलाती है। अँगुली पकड़कर घुमाती है। वह उसको अपने हाथों से खिलाती एवं नहला धुलाकर तैयार करती है, खिलौने देती है एवं परियों की कहानियाँ सुनाती है। बच्चों को माता-पिता का कहना मानना चाहिए। उनकी सेवा करनी चाहिए। माता-पिता जब यूढ़े हो जाएं तो उनकी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए व उनकी सभी जरूरतों को पूरा करना चाहिए। हमें उनको घुमाना-फिराना चाहिए।
प्रश्न 2.
बच्चों को प्रायः सभी क्षेत्रों में बड़ा होने के लिए कहा जाता है। इस कविता में बालिका सबसे छोटी बनी रहना क्यों चाहती है?
उत्तर:
बड़ी बनकर वह माता के दुलार से वंचित नहीं होना चाहती इसलिए वह छोटी ही बने रहना चाहती है।
अनुमान और कल्पना
प्रश्न 1.
इस कविता के अंत में कवि माँ से चंद्रोदा दिखा देने की बात क्यों कर रहा है? अनुमान लगाओ और अपने शिक्षक को सुनाओ।
उत्तर:
कवि माँ को किसी न किसी बहाने से घर के बाहर ले जाना चाहता है। वह चाहता है कि माँ बच्चे के साथ बाहर निकले जिससे बच्चा घूमकर आ सकें और माँ को यह भी पता चल जाए कि बच्चा अभी बड़ा नहीं हुआ है।
प्रश्न 2.
इस कविता को पढ़कर इसमें आए तथ्यों और अपनी कल्पना से एक कहानी लिखकर दोस्तों को दिखाओ।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।
भाषा की बात
प्रश्न 1.
‘पकड़-पकड़कर’ की तरह नीचे लिखे शब्दों को पूरा करो और उनसे वाक्य भी बनाओ
- छोड –
- बना –
- फिर –
- खिला –
- पोंछ –
- थमा –
- सुना –
- कह –
- दिखा –
- छिपा –
उत्तर:
- छोड़-छोड़कर
- फिर-फिरकर
- पोंछ-पोंछकर
- सुना-सुनाकर
- दिखा-दिखाकर
- बना-बनाकर
- खिला-खिलाकर
- थमा-थमाकर
- कह-कहकर
- छिपा-छिपाकर
वाक्य प्रयोग –
- छोड़-छोड़कर – भूकंप आने पर लोग अपने घरों को छोड़-छोड़कर भाग निकले।
- फिर-फिरकर – वह पीछे फिर-फिरकर अपने पिता को देख रहा था।
- पोंछ-पोंछकर – फर्श को कपड़े से पोंछ-पोंछकर सुखा दीजिए।
- सुना-सुनाकर – अमन की मम्मी पड़ोसियों को सुना-सुनाकर कहने लगी।
- दिखा-दिखाकर -छोटे-बच्चे दूसरे बच्चों को दिखा-दिखाकर खाते हैं।
- बना-बनाकर – वह रोज-रोज चावल बना-बनाकर खाता है।
- खिला-खिलाकर -गीत की मम्मी ने गीत को खिला-खिलाकर मोटा बना दिया।
- धमा-थमाकर – सभी के हाथों में दो-दो लड्डू थमा-थमाकर चलता करो।
- कह-कहकर – मोहन की मम्मी मोहन को पढ़ने के लिए कह-कहकर थक गई।
- छिपा-छिपाकर – मोनू की मम्मी मोनू को औरों से छिपा-छिपाकर खाने की चीजें देती है।
प्रश्न 2.
इन शब्दों के समान अर्थ वाले दो-दो शब्द लिखो –
- हाथ –
- सदा –
- मुख –
- माता –
- स्नेह
उत्तर:
- हाथ – हस्त, कर
- सदा – सदैव, हमेशा
- मुख – मुँह, आनन
- माता – अम्मा, माँ
- स्नेह – प्यार, प्रेम
प्रश्न 3.
कविता में ‘दिन-रात’ शब्द आया है। तुम भी ऐसे पाँच शब्द सोचकर लिखो। जिनमें किसी शब्द का विलोम शब्द भी शामिल हो और उनके वाक्य बनाओ।
उत्तर:
भला-बुरा, ऊपर-नीचे, लाभ-हानि, जीवन-मरण, अपना-पराया,
- भला-बुरा – हमें भला-बुरा देखकर ही कार्य करना चाहिए।
- ऊपर-नीचे – यहाँ ऊपर-नीचे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा।
- लाभ-हानि – व्यापारी किसी भी कार्य को करने से पहले लाभ-हानि का हिसाब लगाता है।
- जीवन-मरण- जीवन-मरण ईश्वर के अधीन है।
- अपना-पराया – यहाँ अपना पराया कोई नहीं सब बराबर हैं।
प्रश्न 4.
‘निर्भय’ शब्द में ‘निर्’ उपसर्ग लगाकर शब्द बनाया गया है। तुम भी ‘निर्’ उपसर्ग से पाँच शब्द बनाओ।
उत्तर:
निर्दयी, निर्गुण, निर्मम, निर्बल, निर्गम।।
प्रश्न 5.
कविता की किन्हीं चार पंक्तियों को गद्य में लिखो।
उत्तर:
मैं सबसे छोटी बनकर तुम्हारी गोद में सोना चाहती हूँ और तेरा आँचल पकड़कर तेरे साथ घूमना चाहती हूँ।
NCERT Solutions for Class 6 Hindi वसंत भाग 1
- Vah Chidiya Jo Class 6 Question Answer
- Bachpan Class 6 Question Answer
- Nadan Dost Class 6 Question Answer
- Chand Se Thodi Si Gappe Class 6 Question Answer
- Aksharo Ka Mahatva Class 6 Question Answer
- Paar Nazar Ke Class 6 Question Answer
- Saathi Haath Badhana Class 6 Question Answer
- Aise-Aise Class 6 Question Answer
- Ticket Album Class 6 Question Answer
- Jhansi Ki Rani Class 6 Question Answer
- Jo Dekhkar Bhi Nahi Dekhte Class 6 Question Answer
- Sansar Pustak Hai Class 6 Question Answer
- Main Sabse Chhoti Houn Class 6 Question Answer
- Lokgeet Class 6 Question Answer
- Naukar Class 6 Question Answer
- Van Ke Marg Mein Class 6 Question Answer
- Saans-Saans Mein Bans Class 6 Question Answer