• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • NCERT Solutions
    • NCERT Solutions for Class 12 English Flamingo and Vistas
    • NCERT Solutions for Class 11 English
    • NCERT Solutions for Class 11 Hindi
    • NCERT Solutions for Class 12 Hindi
    • NCERT Books Free Download
  • TS Grewal
    • TS Grewal Class 12 Accountancy Solutions
    • TS Grewal Class 11 Accountancy Solutions
  • CBSE Sample Papers
  • NCERT Exemplar Problems
  • English Grammar
    • Wordfeud Cheat
  • MCQ Questions

CBSE Tuts

CBSE Maths notes, CBSE physics notes, CBSE chemistry notes

NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5 अक्षरों का महत्व

Students can prepare for their exams by studying NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5 अक्षरों का महत्व was designed by our team of subject expert teachers.

अक्षरों का महत्व NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
पाठ में ऐसा क्यों कहा जाता है कि अक्षरों के साथ एक नए युग की शुरूआत हुई।
उत्तर:
क्योंकि अक्षरों के कारण ही मनुष्य अपना हिसाब-किताब लिखकर रखने लगा। मानव को सभ्य भी तभी से कहा जाने लगा। आदमी के लिखना आरंभ करने से ही इतिहास आरंभ हुआ। आदमी के लिखे लेख मिलने से ही किसी कौम का इतिहास आरंभ होता है। इतिहास की शुरूआत अक्षरों के साथ ही हुई है। उससे पहले के काल को ‘प्रागैतिहासिक काल’ यानि इतिहास से पहले का काल कहते हैं।

प्रश्न 2.
अक्षरों की खोज का सिलसिला कब और कैसे शुरू हुआ ? पाठ पढ़कर उत्तर लिखो।
उत्तर:
अक्षरों की खोज का सिलसिला लगभग छह हजार वर्ष पूर्व शुरू हुआ। इससे पहले व्यक्ति चित्रों के द्वारा अपने भाव व्यक्त करता था। जैसे पशु-पक्षियों, आदमियों के चित्र । इन चित्र संकेतों से भाव संकेत अस्तित्व में आए। जैसे एक वृत्त के चारों ओर रेखाएँ खींचने पर वह सूर्य का चित्र बन जाता था। इसके बाद फिर अक्षर अस्तित्व में आए।

प्रश्न 3.
अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज के इलाकों तक पहुँचाने के लिए किन-किन माध्यमों का सहारा लेता था ?
उत्तर:
अक्षरों के ज्ञान से पूर्व मनुष्य अपनी बात को दूर-दराज़ तक पहुँचाने के लिए चित्रों के जरिए अपने भाव व्यक्त करता था। जैसे पशु, पक्षियों, व्यक्तियों के चित्र।

प्रश्न 4.
भाषा का विकास पहले हुआ, अक्षर और लिपि का बाद में। बोली गई भाषा को अक्षरों की मदद से लिखा जा सकता है। कई लोग ऐसे भी होते हैं जो अक्षर नहीं पहचानते, पर भाषा अच्छी तरह जानते हैं। इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए भाषा और अक्षर के संबंध के बारे में सोचो और एक अनुच्छेद लिखो।
उत्तर:
सबसे पहले मनुष्य ने बोलना सीखा फिर धीरे-धीरे उसकी भाषा का विकास हुआ। उसने सोचा कि इन विचारों को कैसे सुरक्षित रखा जाए जिससे भविष्य में आने वाली पीढ़ी का मार्ग दर्शन कर सकें। आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है। मनुष्य ने अपनी इस आवश्यकता के कारण अक्षरों की शुरूआत की। ध्वनियों को स्थाई रूप प्रदान करने के लिए लिपि चिन्हों का निर्धारण किया। ये लिपि चिन्ह ही अक्षर कहलाए। पहले हमारे वेद और अन्य शास्त्रों का लिखित रूप नहीं था-सुन-सुनकर ही ये कंठस्थ किये जाते थे और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचते थे। लिपि चिन्ह अर्थात् अक्षरों के ईज़ाद होने के बाद ही ये लिखित रूप में आए।

निबंध से आगे

प्रश्न 1.
अक्षरों के महत्त्व की तरह ध्वनि के महत्त्व के बारे में जितना जानते हो लिखो।।
उत्तर:
अक्षरों का मौखिक रूप ध्वनि ही होता है। जब व्यक्ति किसी अक्षर का उच्चारण करता है तो हम उसके मुख से निकली ध्वनि से ही यह अनुमान लगाते हैं कि उसने क्या कहा। अक्षर भाषा की सबसे छोटी इकाई है। अक्षरों की ध्वनियाँ ही भाषा का मूल रूप है।

प्रश्न 2.
रेडियो की भाषा लिखित नहीं मौखिक है। मौखिक भाषा का जीवन में क्या महत्त्व है ? इसे शिक्षक को कक्षा में सुनाओ।
उत्तर:
मौखिक भाषा ही भाषा का मूल रूप है। एक छोटा बच्चा अपने माता-पिता भाई-बहिनों के मुख से मौखिक भाषा को ही सुनता है। वह इनका अनुकरण करता है। इस प्रकार वह भी बोलना सीख जाता है। इस रूप को स्वाभाविक रूप से सीखा जाता है।

प्रश्न 3.
हर वैज्ञानिक खोज के साथ किसी न किसी वैज्ञानिक का नाम जुड़ा होता है। लेकिन अक्षरों के साथ ऐसा नहीं है क्यों ? पता करो और शिक्षक को बताओ।
उत्तर:
अक्षर किसी एक व्यक्ति की खोज नहीं है। समय के साथ-साथ तथा अपनी सुविधाओं को देखते हुए लोगों ने अक्षरों की लिपि चिह्नों का निर्माण किया इसलिए इनके साथ किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं जुड़ा।

प्रश्न 4.
एक भाषा को कई लिपियों में लिखा जा सकता है। उसी तरह कई भाषाओं को एक ही लिपि मे लिखा जा सकता है। आगे कुछ शब्द दिए गए हैं, जैसे- भारत, गांधी, भाषा। इन्हें एक से अधिक लिपियों में लिखो।
उत्तर:
भारत – BHARAT
गांधी – GANDHI

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1.
पुराने जमाने में लोग यह क्यों सोचते होंगे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की थी? अनुमान लगाओ और लिखो?
उत्तर:
पुस्तकों में बड़े-बड़े किस्से और ज्ञानवर्धक बातें लिखी होती हैं। अक्षरों की खोज कोई सामान्य बात नहीं है इसलिए लोग सोचते होंगे कि अक्षरों की खोज ईश्वर ने की होगी।

प्रश्न 2.
अक्षरों के महत्त्व के साथ ही मनुष्य के जीवन में गीत, नृत्य और खेलों का भी महत्त्व है। अपने मित्रों के साथ – बातचीत कर इनके महत्त्व के बारे में जानकारी इकट्ठी करो और शिक्षक को सुनाओ।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 3.
कल्पना करो कि यदि हमें अक्षरों का ज्ञान न होता तो क्या होता ? लिखो।
उत्तर:
यदि हमें अक्षरों का ज्ञान न होता तो हम अपने विचारों को न तो सही ढंग से प्रकट कर पाते और न ही उनको सुरक्षित रख पाते। आज दुनिया में पुस्तकों के रूप में जो ज्ञान का भण्डार है यह हमें उपलब्ध नहीं होता।

भाषा की बात

प्रश्न 1.
अनादि काल में रेखांकित शब्द का अर्थ है जिसकी कोई शुरूआत या आदि न हो। नीचे दिए गए शब्द भी मूल शब्द के शुरू में कुछ जोड़ने से बने हैं। इसे उपसर्ग कहते हैं। इन उपसर्गों को अलग करके लिखो और मूल शब्दों को लिखकर उनका अर्थ समझो –
असफल …….. अदृश्य ……..
अनुचित …….. अनावश्यक ……..
अपरिचित ……… अनिच्छा ……..
(क) अब बताओ कि ये उपसर्ग जिन शब्दों के साथ जुड़ रहे हैं क्या उनमें कोई अंतर है ?
(ख) उपर्युक्त शब्दों से वाक्य बनाओ और समझो कि वे संज्ञा हैं या विशेषण।
उत्तर:
असफल = अ + सफल        अदृश्य = अ + दृश्य
अनुचित = अ + उचित         अनावश्यक = अन् + आवश्यक
अपरिचित = अ + परिचित    अनिच्छा + अन् + इच्छा
(क) शब्द के पूर्व में व्यंजन आने पर विलोम शब्द बनाने के लिए ‘अ’ उपसर्ग का प्रयोग किया गया है तथा शब्द के पूर्व स्वर आने पर विलोम शब्द बनाने के लिए ‘अन्’ उपसर्ग का प्रयोग किया गया है।
(ख) (i) परिश्रम न करने वाला असफल रहता है।
(ii) वह देखते ही देखते अदृश्य हो गया।
(ii) मुझे अनुचित कार्य बिल्कुल पसंद नहीं है।
(iv) तुम अनावश्यक रूप से विवाद को जन्म दे रहे हो।
(v) किसी अपरिचित से खाने की कोई वस्तु नहीं लेनी चाहिए।
(vi) मैंने यह कार्य अनिच्छा से किया है।
यहाँ ‘अपरिचित’ को छोड़कर सभी शब्द विशेषण हैं।

प्रश्न 2.
वैसे तो संख्याएँ संज्ञा होती हैं पर कभी-कभी ये विशेषण का काम भी करती हैं, जैसे नीचे लिखे वाक्य में –
हमारी धरती लगभग पाँच अरब साल पुरानी है।
कोई दस हजार साल पहले आदमी ने गाँवों को बसाना शुरू किया।
इन वाक्यों में रेखाकित अंश ‘साल’ संज्ञा के बारे में विशेष जानकारी दे रहे हैं, इसलिए संख्यावाचक विशेषण हैं। संख्यावाचक विशेषण का इस्तेमाल उन्हीं चीजों के लिए होता है जिन्हें गिना जा सके। जैसे, चार संतरे, पाँच बच्चे, तीन शहर आदि। पर यदि किसी चीज़ को गिना नहीं जा सकता तो उसके साथ संख्या वाले शब्दों के अलावा माप-तौल आदि के शब्दों का इस्तेमाल भी किया जाता है।
तीन जग पानी
एक किलो जीरा
यहाँ रेखांकित हिस्से परिमाणवाचक विशेषण हैं क्योंकि इनका संबंध माप-तौल से है। अब नीचे लिखे हुए को पढ़ो। खाली स्थानों में बॉक्स में दिए गए माप-तौल के उचित शब्द. छाँटकर लिखो।

प्याला    कटोरी     एकड़    मीटर
लीटर     किलो       ट्रक     चम्मच
उत्तर:
तीन कटोरी खीर         दो एकड़ ज़मीन       छह मीटर कपड़ा
एक ट्रक रेत              दो प्याला कॉफी        पाँच किलो बाजरा
एक किलो दूध             तीन लीटर तेल

कुछ करने को

प्रश्न 1.
अपनी लिपि के कुछ अक्षरों के बारे में जानकारी इकट्ठी करो।
(क) जो अब प्रयोग में नहीं रहे।
(ख) प्रचलित नए अक्षर जो अब प्रयोग में आ गए हैं।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 2.
लिखित और मौखिक भाषा के हानि-लाभ के बारे में अपने दोस्तों के बीच चर्चा करो।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 3.
अक्षर और कंप्यूटर के संबंधों के बारे में जानकारी प्राप्त करो और इसे शिक्षक को सुनाओ।
उत्तर:
छात्र स्वयं करें।

प्रश्न 4.
अक्षर ध्वनियों (स्वरों और व्यंजनों) का प्रतीक होते हैं। उदाहरण के लिए ‘हिंदी’, ‘उर्दू’ और ‘बंगला’ आदि शब्दों में प्रत्येक अक्षर के लिए उसकी ध्वनि निर्धारित है। कुछ चित्रों से भी संकेत व्यक्त होते हैं। नीचे कुछ चित्र दिए गए हैं। उससे क्या संकेत व्यक्त होते हैं, बताओ –
NCERT Solutions for Class 6 Hindi Vasant Chapter 5 अक्षरों का महत्व image - 1
उत्तर:
पहला चिह्न दाएँ मुड़ना है।
दूसरा चिह्न बाएँ मुड़ना है।
तीसरा चिह्न आगे स्कूल है।
चौथा चिह्न आगे गोल चक्कर है।

Primary Sidebar

NCERT Exemplar problems With Solutions CBSE Previous Year Questions with Solutoins CBSE Sample Papers
  • The Summer Of The Beautiful White Horse Answers
  • Job Application Letter class 12 Samples
  • Science Lab Manual Class 9
  • Letter to The Editor Class 12 Samples
  • Unseen Passage For Class 6 Answers
  • NCERT Solutions for Class 12 Hindi Core
  • Invitation and Replies Class 12 Examples
  • Advertisement Writing Class 11 Examples
  • Lab Manual Class 10 Science

Recent Posts

  • Superposition of Waves : Principle, Definition and Solved Examples
  • Echo : Definition, Applications and Solved Examples
  • What is Refraction of Sound?
  • NEET Physics Notes Mechanics Thermodynamics Second Law of Thermodynamics
  • NEET Physics Notes Mechanics Thermodynamics First Law of Thermodynamics
  • NEET Physics Notes Mechanics Thermodynamics Concept of Thermodynamics
  • NEET Physics Notes Mechanics-Behaviour of Perfect Gas and Kinetic-Law of Equipartition of Energy
  • NEET Physics Notes Mechanics-Behaviour of Perfect Gas and KineticTheory- Concept of Pressure
  • Refraction of Waves : Definition, Laws and Explanation
  • NEET Physics Chapter Wise Mock Test – Electronic devices
  • NEET Chemistry Chapter Wise Mock Test – Aldehydes, Ketones and Carboxylic Acids
  • NEET Chemistry Chapter Wise Mock Test – Alcohols, Phenols and Ethers
  • NEET Chemistry Chapter Wise Mock Test – General Chemistry
  • NEET Chemistry Chapter Wise Mock Test – Haloalkanes and Haloarenes
  • NCERT Solutions for Class 12 Computer Science (C++) – C++ Revision Tour

Footer

Maths NCERT Solutions

NCERT Solutions for Class 12 Maths
NCERT Solutions for Class 11 Maths
NCERT Solutions for Class 10 Maths
NCERT Solutions for Class 9 Maths
NCERT Solutions for Class 8 Maths
NCERT Solutions for Class 7 Maths
NCERT Solutions for Class 6 Maths

SCIENCE NCERT SOLUTIONS

NCERT Solutions for Class 12 Physics
NCERT Solutions for Class 12 Chemistry
NCERT Solutions for Class 11 Physics
NCERT Solutions for Class 11 Chemistry
NCERT Solutions for Class 10 Science
NCERT Solutions for Class 9 Science
NCERT Solutions for Class 7 Science
MCQ Questions NCERT Solutions
CBSE Sample Papers
NCERT Exemplar Solutions LCM and GCF Calculator
TS Grewal Accountancy Class 12 Solutions
TS Grewal Accountancy Class 11 Solutions